कालिग कैंपेन में शम्मी पंजाब में तीसरे व सतनाम दूसरे स्थान पर
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कोरोना महामारी के लिए जागरूकता अभियान की कालिग कैंपन में लोकसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब से लोगों को काल करके जागरूक करने में पहला और पंजाब में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
संवाद सहयोगी, बलाचौर : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कोरोना महामारी के लिए जागरूकता अभियान की कालिग कैंपन में लोकसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब से लोगों को काल करके जागरूक करने में पहला और पंजाब में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आम आदमी पार्टी के विधान सभा हलका बलाचौर के यूथ नेता शम्मी बांठ और लोकसभा हलका में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नेता सतनाम जलालपुर और उनकी टीम को पार्टी प्रधान भगवंत मान ने प्रशंसा पत्र जारी किए।
शम्मी बांठ और सतनाम जलालपुर ने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू किया गया कालिग अभियान बढि़या परिणाम दे रहा है। इस अवसर पर मंजीत सिंह घुम्मण कोआर्डिनेटर लोकसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब, राम कुमार आब्जर्वर, पूर्व विधायक राम कृष्ण कटारिया, शिवकरण चेची जिला प्रधान, अशोक कटारिया, संतोष कटारिया, रणवीर चेची, शांति बस्सी, बलवीर मीलू, ओंकार चौधरी आदि ने उन्हें बधाई दी।