विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीसी ने अधिकारियों को प्रबंध पूरे करने के दिए निर्देश

By JagranEdited By:
Published: Fri, 26 Apr 2019 12:08 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 06:32 AM (IST)

डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अफसर विनय बबलानी ने सहायक रिटर्निग अफसरों के साथ एक बैठक की।

डीसी ने अधिकारियों को प्रबंध पूरे करने के दिए निर्देश
डीसी ने अधिकारियों को प्रबंध पूरे करने के दिए निर्देश

जेएनएन, नवांशहर : डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अफसर विनय बबलानी ने सहायक रिटर्निग अफसरों के साथ एक बैठक की। बैठक में डीसी ने रिटर्निग अफसरों के हल्के में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और हिदायत भी दी। उन्होंने अधिकारियों मतदान से पहले प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा के चुनाव बूथों पर पीने वाला पानी, शेड, रैंप, बैठने की प्रबंध, मेडिकल सुविधा, बिजली, मतदान पार्टियों के लिए आवश्यक प्रबंध, खाने के प्रबंध जरूरी हैं। उन्होंने यह सब समय पर प्रबंध पूरे करके रिपोर्ट दफ्तर जिला चुनाव अफसर को भेजने के लिए कहा।

जिला चुनाव अफसर ने दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को चुनाव बूथों पर दी जाने वाली सहूलियत के लिए 18 साल से कम आयु के वालंटियरों की पहचान करके उनको उनकी जिम्मेदारी के लिए रिप्लाई देने के लिए भी कहा गया। उन्होंने गैरहाजिर, तब्दील हो चुके अथवा मरे हुए मतदाताओं की सूचियों की समूह सहायक रिटर्निग अफसरों को समय अनुसार तैयार करके प्रत्येक प्रीजाइडिग अफसर को देनी यकीनन बनाने के लिए भी पाबंद किया गया। जिला चुनाव अफसर ने एआरओज को 19 अप्रैल तक प्राप्त हुई नई वोट बनाने वाले फार्म नंबर 6 और 6 ए का निपटारा 27 अप्रैल शाम पांच बजे तक करना यकीनन बनाने के लिए भी कहा गया। डिप्टी कमिश्नर ने पोलिग स्टाफ की 28 अप्रैल को होने जा रही पहले सिखलाई के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी भी ली गई। बंगा के पोलिग स्टाफ की ट्रेनिग गुरु नानक कालेज फॉर विमेन, नवांशहर की ट्रेनिग शिवालिक पब्लिक स्कूल नवांशहर और बलाचौर की ट्रेनिग बीएबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलाचौर में रखी गई है। यह सिखलाई 50-50 के छोटे ग्रुपों में दी जाएगी। पोस्टल बैलट के लिए लगाए गए नोडल अफसर जिला माल अफसर को उनके पोस्टल बैलट पेपर और चुनाव में ड्यूटी कर रहे स्टाफ के लिए संबंधित ड्यूटी स्थान पर ही वोट डालने के लिए ईडीसी समय अनुसार तैयार करके भेजने के लिए हिदायत जारी की। बीबीसी के लिए फार्म 12 ए दूसरी ट्रेनिग समय दिया जाना आवश्यक है। डिप्टी कमिश्नर ने 18 मई की आखरी चुनाव रिहर्सल के समय पोलिग स्टाफ को ले जाना वाले वाहनों पर जीपीएस ट्रैकिग लगाने की बात कही। बैठक में चुनाव बूथों की वेब कास्टिग, वीडियो ग्राफी एवं और बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एडीसी (ज) अनुपम कलेर, एडीसी (विकास) सर्बजीत सिंह वालिया, एसडीएम दीपशिखा शर्मा बंगा, जिला समाजिक सुरक्षा अफसर संतोष विरदी, जिला प्रोग्राम अफसर मनजीत कौर, चुनाव तहसीलदार हरीश कुमार, मैनपावर नोडल अफसर दिनेश कुमार, जिला मास्टर ट्रेनर सुरिदरपाल अग्निहोत्री नोडल अफसर ईवीएम जगदीश सिंह, जिला सूचना अफसर विशाल शर्मा और चुनाव कानूगो विवेक मौइला आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।