Move to Jagran APP

नशे से बचने के लिए खेल से प्यार जरूरी: सतनाम

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पंजाब के प्रवक्ता सतनाम सिंह जलवाहा ने वीरवार को सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और हाई स्कूलों के बच्चों के खेल के क्षेत्र स्तरीय टूर्नामेंट का रिबन काट कर उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 05:29 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 05:29 PM (IST)
नशे से बचने के लिए खेल से प्यार जरूरी: सतनाम
नशे से बचने के लिए खेल से प्यार जरूरी: सतनाम

जागरण संवाददात, नवांशहर : आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पंजाब के प्रवक्ता सतनाम सिंह जलवाहा ने वीरवार को सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और हाई स्कूलों के बच्चों के खेल के क्षेत्र स्तरीय टूर्नामेंट का रिबन काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिसीपल लखबीर सिंह ने मुख्य अतिथि सतनाम सिंह जलवाहा का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सम्बोधित करते हुए जलवाहा ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब के नौजवानों को नशों से बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। उन्होंने जोन स्तर के खेलों में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को कड़ी मेहनत से अपनी प्रतिभा साबित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बच्चे पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों में इतनी प्रतिभा है कि उनमें पूरी दुनिया को जीतने की तमन्ना है। जलवाहा ने कहा कि पढ़ाई और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सरकार द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा और उन्हें पंजाब स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा, जहां वे अपने खेल के माध्यम से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए खेल मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सतनाम सिंह जलवाहा ने बच्चों से कहा कि नशे के कोढ़ से बचने के लिए जमीन और खेल से प्यार करें। ताकि आप एक जिम्मेदार और सक्षम व्यक्ति बन सकें। इस अवसर पर जलवाहा ने कबड्डी मैच शुरू करने से पहले रिबन काटकर खेलों का उद्घाटन किया और प्रधानाचार्य लखबीर सिंह ने सभी टीमों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जलवाहा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य लखबीर सिंह एवं समस्त स्टाफ को सरकारी उच्च विद्यालय कोटरांझा के समस्त भवन एवं प्रत्येक कक्षा को सुन्दर बनाने तथा बच्चों की शिक्षा के लिए प्रत्येक वस्तु उपलब्ध करवाने के लिए बधाई एवं प्रसन्नता व्यक्त की। अगर दूसरे स्कूलों के शिक्षक भी इस शौक को अपनाएं तो पंजाब के सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से भी ज्यादा खूबसूरत बनाया जा सकता है। इन जोन स्तरीय खेलों में विभिन्न स्कूलों के लगभग 25 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर सतनाम सिंह जलवाहा व उनकी पूरी टीम को प्रिसिपल लखबीर सिंह व स्कूल के समस्त स्टाफ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.