बारिश से लबालब हुई सड़कें, राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल
शनिवार सुबह एक घंटा हुई बारिश से क्षेत्र का जन जीवन प्रभावित हो गया और नदियों में पानी नजर आने लगा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 06:28 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:12 AM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : शनिवार सुबह एक घंटा हुई बारिश से क्षेत्र का जन जीवन प्रभावित हो गया और नदियों में पानी नजर आने लगा। काठगढ़ कस्बे के बीच से जाने वाली नदी में पानी आने पर घंटों यातायात प्रभावित रहा। लोग आरपार जाने के लिए किनारे पर पानी कम होने का इंतजार करते रहे। बारिश के इस कहर से किसान पर प्रसन्न रहे, क्योंकि धान की फसल के लिए यह बारिश सोने पर सुहागा मानी जा रहा है। किसानों के चेहरे इस बारिश से खिल उठे, क्योंकि हजारों रुपये का डीजल बच गया और किसानों को पानी लगाने के लिए मेहनत भी नहीं करनी पड़ी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें