पोजेवाल-बलाचौर सड़क की खस्ताहालत से राहगीर परेशान
पोजेवाल से बलाचौर को जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ता हालत पर आंसू बहा रही है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:39 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:18 AM (IST)
जेएनएन, पोजेवाल : पोजेवाल से बलाचौर को जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ता हालत पर आंसू बहा रही है। सड़क में जगह-जगह गड्ढ़े होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर हालत के कारण आस-पास के दुकानदारों व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से इस सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों ने इस सड़क को जल्द बनाने की मांग की है। इस सड़क पर सफर करने वाला इसकी समस्या समझ सकता है। सड़क पर पड़े गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। पोजेवाल सरां से बलाचौर को जाने वाली सड़क पर यातायात के अलावा लोगों का काफी आना जाना है। बलाचौर, रोपड़ व चंडीगढ़ के लिए आसपास के गांवों के लोग यहां से गुजरते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें