माता-पिता और गुरुओं का सत्कार करें : आचार्य चेतनानंद महाराज
गांव सूरापुर के ब्रह्म आश्रम धाम में हर साल की तरह इस साल भी सालाना समागम बड़ी धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : गांव सूरापुर के ब्रह्म आश्रम धाम में हर साल की तरह इस साल भी सालाना समागम बड़ी धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। तीन दिन से रखे गए गरीबदास की वाणी के पाठ के भोग डाले गए। आचार्य चेतनानंद महाराज भूरीवालों ने मुख्य तौर पर भाग लिया। हलका विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर और एआइजी पंजाब विजिलेंस (सेवा मुक्त) चौधरी अशोक बांठ ने भी शिरकत की। संगत के भरे पंडाल को संबोधित करते हुए आचार्य चेतनानंद महाराज भूरीवालों ने कहा कि अगर आप अपनी दीर्घायु चाहते हो तो अपने माता-पिता व गुरुओं का सत्कार करो, उनका आशीर्वाद प्राप्त करो आने वाली पीढ़ी में संस्कारों को पैदा करना उनको अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। आने वाली नौजवान पीढ़ी नशे से दूर रहे, इसके लिए हर समय प्रयास करें। इस अवसर पर विधायक दर्शन लाल मंगूपुर ने कहा कि महाराज भूरीवालों द्वारा खोले गए शिक्षा संस्थान तथा धार्मिक स्थानों का लोग लाभ उठा रहे हैं। एआईजी अशोक बाठ ने कहा कि काम सरकारें नहीं कर पाई, वह भी भूरीवालों ने करके दिखाया है। विधान सभा बलाचौर में एक सरकारी कालेज जिसे सरकार खोलकर जनता को कई बार एहसास जिता चुकी है, पर इन महापुरुषों द्वारा खोले गए छह-सात कालेज, स्कूल जिसमें लड़कियों को नेशनल व राष्ट्रीय तक पहुंचने का समय दिया, चाहे खेलें हो या पढ़ाई। इस अवसर पर सरपंच सूरापुर ठेकेदार कश्मीरी लाल, पूर्व सरपंच काबुल चौधरी, चौधरी ज्ञान चंद ठेकेदार, मुलख राज, डा. परमजीत कोहली, डा. प्रेम चंद खटाणा, सतपाल भूंबला, मुन्ना चौधरी, धर्म चंद कसाणा, मास्टर ज्ञान कटारिया, रविदर सूरापुरी, प्रेम चौधरी, सतिदर चौधरी, महिदर भूंबला, बलवीर चंद पंच आदि शामिल थे। इस अवसर पर गुरु का लंगर वितरित किया गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप