गुर वाणी संग प्रीत लगाने से होता है इंसान का हृदय साफ : चेतनानंद महाराज
भगवान द्वारा बनाई सृष्टि और गुरु के उपदेश को समझकर गुरवाणी के संग प्रीत लगाने वाला जीवन व्यतीत करने वाले जीव का हृदय साफ हो जाता है।
जेएनएन, पोजेवाल : भगवान द्वारा बनाई सृष्टि और गुरु के उपदेश को समझकर गुरवाणी के संग प्रीत लगाने वाला, जीवन व्यतीत करने वाले जीव का हृदय साफ हो जाता है। रामसर मोक्ष धाम टप्परियां खुर्द में सतगुरु लाल दास महाराज भूरीवालों के अवतार दिवस को समर्पित चल रहे तीन दिवसीय संत समागम के दूसरे दिन जगतगुरू आचार्य बाबा गरीबदास रचित वाणी के मध्य भोग डाले गए। इस दौरान संगतों को सत्संग उपदेश देते हुए आचार्य चेतनानंद महाराज ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा, दुखियों की मदद करने से जहां परमात्मा की प्रसन्नता मिलती है, वहीं खुद का जीवन भी सुखी गुजरता है। इस अवसर पर संत महापुरुषों में स्वामी तुरिया नंद, स्वामी गुरदयाल दास शास्त्री पानीपत, स्वामी त्रिपुरारी दास गुजरात, हरबंस लाल, स्वामी फुम्मण दास, स्वामी सतदेव ब्रह्मचारी सहित संगतों में सांसद मनीष तिवारी, विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, ट्रस्ट के प्रधान मिदर सिंह बागी, महासचिव तीर्थ राम भूंबला, जिला कांग्रेस प्रधान प्रेम चंद भीमा, एसडीएम बलाचौर जसवीर सिंह, तहसीलदार चेतन बंगड़, गुरमेल बूथगढ़, मदन जोशी, रवि कांत भूंबला, ठेकेदार राकेश, डा. यशपाल, गुरमीत, लक्की, सुनीता चौधरी, काकू, महिदर पाल चेची, सुरजीत मंगूपुर, परमजीत मंगूपुर, रणवीर काला सहित बड़ी संख्या में भूरीवाले नाम लेवा संगत मौजूद थी। संत समागम के तीसरे दिन समाप्ति पर जगतगुरु बाबा गरीबदास रचित वाणी के संपूर्ण अखंड पाठ के भोग उपरांत धार्मिक, राजसी, समाज सेवी आदि शामिल होंगे।