पहले बंधवाता था राखी, शादी के बाद मुंह बोली बहन को फेसबुक पर करने लगा बदनाम
पिता के दोस्त की बेटी की फेसबुक पर डाली तस्वीरें पीड़िता के पति को दी जान से मारने की धमकियां युवक व उसके चाचा की बेटी के खिलाफ केस दर्ज
जागरण संवाददाता, नवांशहर : मुकंदपुर के गांव गुणाचौर के रहने वाले एक युवक को गांव के ही उसके पिता के दोस्त ने अपना बेटा बनाया था और उक्त युवक ने पिता के दोस्त की बेटी को अपनी मुंहबोली बहन बनाया हुआ था और उससे राखी भी बंधवाता था, लेकिन मुंहबोली बहन की शादी के 12 दिन बाद उसे फेसबुक पर बदनाम करना शुरू कर दिया और उसकी शादी व रोके की तस्वीरें फेसबुक पर डाल धमकियां देने लगा। आरोपित के चाचा की लड़की भी उसका साथ दे रही थी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपित युवक व उसकी चाचा की लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गुणाचौर की रहने वाली जगदीश कौर ने बताया कि उसकी शादी दो जुलाई को लुधियाना के रहने वाले रमनदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के 12 दिन बाद उसके गांव के ही रहने वाले उसके मुंहबोले भाई संदीप कुमार ने उसकी शादी की व रोके की तस्वीरें फेसबुक पर डाल दी। इसके बाद वो उसे बदनाम करने की धमकियां देने लगा। उसके चाचा की लड़की ममता ने भी उसे सोशल मीडिया पर बदनाम किया।
पीड़िता के पिता भजन ने बताया कि आरोपित की ओर से उसकी लड़की को बदनाम करने के बाद उसके दामाद को भी जान से मारने की धमकियां दी गई। जिसके बाद उसका दामाद उसकी बेटी को मायके में छोड़ गया।
बाक्स के लिए-
पैसा मांगने पर कर रहा है बदनाम
भजन ने बताया कि वो विदेश में रहता था। कुछ समय पहले ही वो यहां पर आया है। उसने आरोपित युवक के पिता को एक बार दो लाख रुपये दिए थे। युवक को उसने अपना बेटा बना रखा था। इसलिए समय समय पर वो उसकी पैसों से मदद करता रहता था। शादी के समय उसने युवक को कहा था कि उसने अपनी बेटी की शादी करनी है। इसलिए उसे पैसों की जरूरत है, जिसके बाद से ही युवक उससे रंजिश रखने लगा और उसकी बेटी को बदनाम करने लगा।