Move to Jagran APP

हम हिंदुस्तानी हैं, हमें हिंदुस्तानी होने का गर्व

राहों दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस-तीन छोकरां (राहों) में वीरवार को डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह की अगुआई में भारतीय वायुसेना के समर्थन में रैली निकाली।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 05:36 PM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 05:36 PM (IST)
हम हिंदुस्तानी हैं, हमें हिंदुस्तानी होने का गर्व
हम हिंदुस्तानी हैं, हमें हिंदुस्तानी होने का गर्व

संवाद सहयोगी, राहों : दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस-तीन छोकरां (राहों) में वीरवार को डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह की अगुआई में भारतीय वायुसेना के समर्थन में रैली निकाली। छात्राओं ने विभिन्न नारेबाजी से रैली की शुरुआत की और कहा कि हम हिदुस्तानी हैं, हमें हिदुस्तानी होने का गर्व है। हम हिदुस्तान की अमन शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। हम अपने जवानों के लिए भी प्रार्थना करते हैं जो अपना फर्ज निभा रहे हैं। विद्यार्थियों ने उन जवानों की आत्मिक शांति के लिए भी प्रार्थना की जो फर्ज निभाते हुए हिदूस्तान के लिए शहीद हो गए। जब भी हिदुस्तान पर कोई भी ऐसी विपत्ति आती है तो हमारी सेना अपनी जान की परवाह किए बिना तैयार रहती है। वही देश में अशांति फैलाने वालों को अंजाम तक पहुंचाती है। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ, मैनेजमेंट सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीद हुए जवानों की श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.