Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: अधिकतम तापमान में आई 5 डिग्री की गिरावट,अस्पताल की ओपीडी में आई कमी

    बढ़ी हुई ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो चुका है। लोग ठंड के कारण घरों में दुबके रहते हैं तो बाजारों में काम ठप हो चुका है। सोमवार को शाम तक धुंध व कोहरे की चादर छाई रही। धुंध का कारण विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर रह गई थी। 10 मीटर के बाद सिर्फ धुंआ ही दिखाई दे रहा था।

    By Sushil Pandey Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Mon, 22 Jan 2024 03:54 PM (IST)
    Hero Image
    अधिकतम तापमान में आई 5 डिग्री की गिरावट

    जागरण संवाददाता, नवांशहर। धुंध के कारण जहां जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं तो बढ़ी हुई ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो चुका है। लोग ठंड के कारण घरों में दुबके रहते हैं, तो बाजारों में काम ठप हो चुका है। सोमवार को शाम तक धुंध व कोहरे की चादर छाई रही। धुंध का कारण विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर रह गई थी। 10 मीटर के बाद सिर्फ धुंआ ही दिखाई दे रहा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई, जो शाम को घट कर 82 फीसदी रह गई। हवा की रफ्तार 5.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि खोज केंद्र बल्लोवाल सौंखड़ी के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक धुंध छाई रहेगी।

    परिवर्तनशील रहा जनवरी माह

    जनवरी महीना शुरू होते ही मौसम परिवर्तनशील रहा है। इस पूरे महीने में अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री पहुंच गया और 12 डिग्री पर भी पहुंच गया। वहीं जनवरी माह के कई दिनों मे जिले का तापमान 0 डिग्री से भी कम पहुंच गया। पूरे प्रदेश में जिला कई बार सबसे ठंडा रहा। लोगों का कहना है कि जितनी ठंड इस बार पड़ रही है,इतनी ठंड कभी नही पड़ी। पिछले दिनों बरसात के कारण अब फिर से धुंध आनी शुरू हो गई। सोमवार को सुबह धुंध इतनी अधिक थी कि सड़कों पर वाहन रेंगते हुए जा रहे थे। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में ऐसा ही मौसम रहेगा।

    ऐसा होगा आगामी मौसम

    दिनांक          अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान

    • 22 जनवरी         11                          5
    • 23 जनवरी         11                          6
    • 24 जनवरी         14                          5
    • 25 जनवरी         13                          6
    • 26 जनवरी         14                          7
    • 27 जनवरी         15                          7
    • 28 जनवरी         16                          7
    • 29 जनवरी         17                          7 

    मौसम में आए परिवर्तन के कारण अस्पतालों में ओपीडी बढ़ गई है। ओपीडी में आने वाले ज्यादातर बच्चे हैं। एसएमओ डॉक्टर सतविंदर पाल सिंह का कहना है कि जाती हुई सर्दी बच्चों के लिए घातक है। बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचा कर रखना चाहिए। जब तक बारिश नहीं होगी तब तक सूखी ठंड सभी को बीमार कर सकती है।

    तीन दिनों की ओपीडी

    18 जनवरी की ओपीडी

    • कुल ओपीडी : 600
    • बच्चों की ओपीडी : 320
    • सामान्य ओपीडी : 280

    19 जनवरी की ओपीडी

    • कुल ओपीडी : 650
    • बच्चों की ओपीडी : 270
    • सामान्य ओपीडी : 380

    20 जनवरी की ओपीडी

    • कुल ओपीडी : 480
    • बच्चों की ओपीडी : 210
    • सामान्य ओपीडी : 262

    21 जनवरी की ओपीडी

    • कुल ओपीडी-430
    • बच्चों की ओपीडी-210
    • सामान्य ओपीडी-208

    22 जनवरी

    • कुल ओपीडी-420
    • बच्चों की ओपीडी-180
    • सामान्य ओपीडी-235

    आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

    आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। मंगलवार व बुधवार को दोपहर के समय धूप निकलेगी। वहीं अगले कुछ दिनों तक धुंध छा सकती है। ऐसे में वाहन चालक वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखे। इसके अलावा 28 जनवरी को फिर एक बार मौसम परिवर्तनशील रहेगा और हल्की बरसात हो सकती है। मंगलवार व बुधवार दिन में अच्छी धूप खिलेगी और रात को तापमान में गिरावट आएगी।

    अगले कुछ दिनों तक नहीं पड़ेगी सिंचाई की जरूरत

    कृषि विभाग के डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि यह मौसम फसलों के लिए फायदेमंद है। पिछले दिनों आई बरसात के कारण ठंड भी अब अच्छी रहेगी। पिछले दिनों धूप तेज निकलने के कारण किसान चितित थे। लेकिन आगामी 15 दिनों तक धुंध व ओस गिरने के कारण गेहूं व सरसों की फसलों को फायदा होगा। बरसात के कारण अगले कुछ दिनों तक गेहूं की फसलों को सिंचाई करने की भी जरूरत नहीं रहेगी।