यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब सरकार प्रदेश के विकास को वचनबद्ध
पंजाब सरकार पिछले साढ़े चार साल से लगातार प्रदेश के विकास पर लोगों की भलाई के लिए प्रयासरत है।

जागरण संवाददाता, नवांशहर: पंजाब सरकार पिछले साढ़े चार साल से लगातार प्रदेश के विकास पर लोगों की भलाई के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी के अंतर्गत बुधवार को बंगा में चार करोड़ रुपये की राशि से बरसाती पानी के निपटारे और अन्य विकास कामों का लोकसभा सदस्य आनंदपुर साहिब मनीष तिवारी ने नींव पत्थर रखा गया। इस मौके तिवारी ने कहा कि बंगा शहर में बरसाती पानी की समस्या काफी देर से लोगों को पेश आ रही थी, जिस का पक्केतौर पर हल करने के लिए स्टार्म सीवरेज का काम 1.93 करोड़ रुपये की राशि के साथ शुरू करवाया गया। इससे बंगा शहर में गलियों में सीवरेज डालने का काम 1.69 करोड़ की राशि के साथ शुरू करवाया गया। शहर में पीने वाले पानी की कमी को पूरा करने के लिए दो नए ट्यूबवेल 50 लाख रुपये की राशि के साथ लगाए जा रहे हैं। सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तय समय छह महीनों के अंदर-अंदर मुकम्मल किए जाएंगे। इस दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा समय पेश आ रही प्रदूषण की समस्या केंद्र सरकार अधीन प्रदूषण विभाग की लापरवाही के कारण आ रही है, इसलिए किसानों को जिम्मेदार ठहराना किसी भी पक्ष से वाजिब नहीं है। 2019 में उन्होंने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था और किसानों का समर्थन करते कहा था कि हवा प्रदूषण के लिए किसान जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि इसके हल के लिए उचित नीति अपानी चाहिए। उन्होंने एक ओर सवाल के जवाब में बताया कि कृषि सुधार कानून हर हालत में रद होने चाहिए। इनको रद करवाने के लिए कांग्रेस ने भी देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और कृषि मंत्री से अपील की, परंतु उनकी तरफ से कोई उपयुक्त आश्वासन नहीं दिया गया। पंजाब सरकार पहले ही इन कानूनों को विधानसभा में रद कर चुकी है। इस मौके पर सतवीर सिंह पल्ली झिक्की चेयरमैन जिला योजना कमेटी नवांशहर, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डवलपमेंट बोर्ड, धरवजीत सिंह पूनी चेयरमैन मार्केट कमेटी बंगा, जतिदर कौर मूंगा, मनजिदर मोहन कांग्रेस शहरी प्रधान बंगा, सोखी राम बज्जों, हरभजन सिंह ब्लाक प्रधान, राजिदर सिंह ठेकेदार, राजिदर शर्मा, सोनू झिक्का, तलविदर कौर एमसी, तीर्थ सिंह चेयरमैन ब्लाक कमेटी बंगा, वरिदर सिंह लक्की, राम सिंह सरपंच व हरी पाल आदि कई लोग उपस्थित थे।
