Move to Jagran APP

राहों मे संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ओर से पिछले दो महीने से संघर्ष किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:07 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 06:07 PM (IST)
राहों मे संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
राहों मे संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, राहों : केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ओर से पिछले दो महीने से संघर्ष किया जा रहा है। इसके चलते किसान संगठनों की ओर से दो दिवसीय दिल्ली चलो आंदोलन को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा की ओर से राहों बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन करके केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। यह प्रदर्शन सतनाम सिंह, बलविंदर सिंह की अगुआई में किया गया।

loksabha election banner

इस दौरान करनैल सिंह राहों ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का हक है, लेकिन केंद्र सरकार लोकतंत्र का हनन कर रही है और अपनी आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली जा रहे किसानों के साथ धक्केशाही कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीरवार को भी पंजाब दिल्ली हाईवे को कई जगह से बैरिकेड लगाकर किसानों को आगे जाने से रोका गया। बलविदर सिंह राहुल ने कहा कि किसान हर कीमत पर अपने हक को लेकर ही रहेंगे।।

इस अवसर पर करनैल सिंह राहों, सतनाम सिंह भारटा, कामरेड बलविंदर सिंह राहों, सतनाम सिंह सैनी, राजेश शर्मा, योगेश कुमार, कुलदीप सिंह दौड़का, अमरिदंर सिंह, बख्शीश सिंह, जसवीर भंट्टी, मनजीत कौर, संतोष कुमारी, शीतल कौर, शुभ लता सैनी, हरपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, दर्शन सिंह पाबला, संजीव बॉबी, सुखदेव सिंह, सुखविंदर, प्रदीप बगड़, कश्मीर सिंह पप्पु, जोगिंदर सिंह भारटा, गुरदेव सिंह डांग, प्यारा सिंह गढ़ी फतेह खां व सुखदेव सिंह सुक्खा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.