विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोठी में चल रहा था देह व्यापार, दो युवतियों सहित पांच गिरफ्तार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 27 May 2017 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 07:32 PM (IST)

नवांशहर में एक कोठी में देह व्‍यापार चल रहा था। पुलिस ने इस बारे में सूचना मिलने के बाद वहां ...और पढ़ें

कोठी में चल रहा था देह व्यापार, दो युवतियों सहित पांच गिरफ्तार
कोठी में चल रहा था देह व्यापार, दो युवतियों सहित पांच गिरफ्तार

 जेएनएन, नवांशहर। शहर के करिआम रोड क्षेत्र में एक कोठी में हाईप्रोफाइल सैक्‍स रैकेट चल रहा था। थाना सिटी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर वहां छापा मारा तो दो युवतियां और तीन लाेग आपत्तिजनक हालत में मिले। प‍ुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसएचओ राज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नवीं आबादी के रहने वाले प्रेम पाल उर्फ मनी और कुलदीप राज  करिआम रोड पर नहर के किनारे बनीं कोठियों में से एक कोठी को किराये पर लेकर वहां देह व्यापार चला र‍हे हैं। वह लड़कियों को लाने के लिए प्रेमपाल अपनी कार का इस्तेमाल करता है और उनको अन्‍य जगहों पर भी सप्लाई करता है।

यह भी पढ़ें: 'ठग लाइफ' में हरीश वर्मा के साथ रोमांस करती नजर आएंगी इहाना

एसएसओ ने बताया कि दोनों ग्राहकों से दो हजार से पांच हजार रुपये तक की कीमत वसूलता है। इसमें से आधे रुपये वे खुद रखते थे और आधे युवतियों को देते थे। उन्‍हाेंने बताया कि इस बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक नकली ग्राहक को वहां भेजा। उसने मुख्य आरोपी प्रेम पाल ने 2000 रुपये में सौदा किया।

यह भी पढ़ें: नकल न करवाई तो फेल हुए छात्रों ने टॉपर छात्रा की कर दी धुनाई

नकली ग्राहक के इशारे के बाद पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। पुलिस ने प्रेमपाल के अलावा दो युवतियें और दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके परउस कार को भी जबत कर लिया, जिसमें लड़कियों को बाहर सप्‍लाई किया जाता था। कोठी में खड़ी एक अन्य कार को भी जब्‍त कर लिया गया। बताया जाता है कि इस कार पर एक मोटरसाइकिल का नंबर लगा था।

यह भी पढ़ें: मिसाल : हिंदू और सिखों ने बनाई मस्जिद, मुस्लिम भाइयों को दिया तोहफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।