स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां सभी जगह जोरों से शुरू हो गई हैं। स्कूलों में जहां विद्यार्थी दिवस मनाने की तैयारियां कर रहे हैं
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां सभी जगह जोरों से शुरू हो गई हैं। स्कूलों में जहां विद्यार्थी दिवस मनाने की तैयारियां कर रहे हैं, वहीं कई जगह झंडा फहराने के लिए सफाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए काठगढ़ में पुलिस ने अभी से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। जिले में सभी सीमावर्ती इलाकों पर नाकाबंदी की जा रही है। नेशनल हाईवे पर आंसरों में बलाचौर के डीएसपी और थाना प्रभारी जसपाल सिंह धालीवाल ने रविवार को स्वयं नाकाबंदी करके चेकिग अभियान चलाया। उन्होंने हर वाहन की गहन जांच की। वाहन चालकों को वाहन के कागजों की जांच करने के बाद ही जाने की अनुमति दी। पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की कि बिना लाइसेंस नौजवानों को वाहन चलाने के लिए नहीं देना चाहिए। घर से निकलते समय अपनी गाड़ी के कागज साथ लेकर चलें। खासकर स्वतंत्रता के अवसर पर अमन शांति बनी रहे। सुरक्षा प्रबंध मजबूत हो और दुश्मन अपने इरादे में कामयाब न हो, इसके लिए सब लोग सहयोग करें।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप