जमीन पर कब्जा करने के आरोप में सात पर केस दर्ज
नवांशहर थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने व घर में चोरी करने के आरोप में सात लोगों पर मामला दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने व घर में चोरी करने के आरोप में सात लोगों पर मामला दर्ज किया है। इनमें से एक अज्ञात है। पुलिस को दी शिकायत में गांव घमौर की रहने वाली सुरिदर कौर ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं, जो कि विदेशों में रहते हैं। उसने अपनी 25 मरले की जमीन में से चार मरले साझे रखकर सभी लड़कों को सात- सात मरले जमीन दी है। उसका लड़का जतिदर सिंह परिवार के साथ इटली में रह रहा है। उसने अपना हिस्सा उसको संभाला है। उसके लड़के जसविदर सिंह की पत्नी नरिदर कौर जतिदर सिंह के हिस्से पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है, जिसने उसके बेटे जतिदर सिंह के हिस्से में बने कमरों को छह अन्य लोगों के साथ मिल कर तोड़ दिया है। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।