गुरुपर्व पर कलगीधर सेवक जत्था लगाएगा 550 पौधे
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें जन्म दिवस को समर्पित कलगीधर सेवक जत्था दोआबा की बैठक गुरुद्वारा चरणकमल जिंदोवाल बंगा में जत्थेदार संतोख सिंह तलवंडी फत्तू की अध्यक्षता में हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 08:24 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 08:24 PM (IST)
जेएनएन, बंगा : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें जन्म दिवस को समर्पित कलगीधर सेवक जत्था दोआबा की बैठक गुरुद्वारा चरणकमल जिंदोवाल बंगा में जत्थेदार संतोख सिंह तलवंडी फत्तू की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि गुरु नानक देव जी के 550वें जन्म दिवस पर 550 छायादार, फलों और फूलों के पौधे विभिन्न जगहों पर रोपित किए जाएंगे। इस बैठक में संतोख सिंह प्रधान, त्रलोक सिंह फ्लोरा महासचिव, मास्टर निर्मल सिंह खटकड़ खुर्द, पाल सिंह, सुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, सुखविदर सिंह, गुरजीत सिंह, गुरबख्श सिंह, नरिदर सिंह, अमरजीत कौर, जरनैल सिंह, रघवीर सिंह बैंस अदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें