मानवाधिकारों के बारे में बताया
संवाद सहयोगी, राहों : अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर नेशनल लेवर आर्गनाइजेशन (एनएलओ) की ओर से मागम
संवाद सहयोगी, राहों : अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर नेशनल लेवर आर्गनाइजेशन (एनएलओ) की ओर से मागम करवाया गया। संस्था के कनवीनर बलदेव भारती ने कहा कि मनुष्य को मानव होने के नाते जो अधिकार मिला है, उसे मानवाधिकार कहलाते हैं। इन अधिकारों का अस्तित्व समाप्त होने पर मनुष्य की स्थित पशुओं के बराबर हो जाएगी। मानवाधिकार सुरक्षा कानूनी 1993 की धारा 2 (डी) अनुसार मानवाधिकारों का अर्थ मनुष्य के जीवन, आजादी, बराबरता तथा मान सम्मान हैं, जो कि संविधान की ओर से यकीनी बनाए गए हैं। सभी को बिना किसी भेदभाव जैसे नस्ल, रंग, ¨लग, भाषा, धर्म, राजनीतिक या अन्य राष्ट्रीय या सामाजिक विचारों, जायदाद, जन्म आदि के आधार पर इसे दर्शाए हकों व आजादी का हक है। किसी भी मनुष्य पर जन्म नहीं किए जा सकते। हर मनुष्य समाज का सदस्य होने की बदौलत सुरक्षा का हकदार है। बैठक में राजपाल मान, कुलदीप नीटा, कुल¨वदर, सुख¨वदर कंग, चरणजीत, विजय कुमार, रेशम सलोह और अन्य उपस्थित थे।