छह लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज
थाना बलाचौर पुलिस ने छह लाख की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है
जागरण संवाददाता, नवाशहर
थाना बलाचौर पुलिस ने छह लाख की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गाव धक्कताणा के रहने वाले चरणदास ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गाव धुगे का रहने वाला बलविंदर सिंह मोहाली के कूंबड़ा में हलवाई व ढाबे की दुकान करता था। उसने छह लाख रुपये में अपनी दुकान का सौदा उससे कर लिया। वो वहा पर दुकान करने लगा। पर दुकान की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई। बाद में उन लोगों को पता चला कि दुकान किसी और के नाम है। अब आरोपित उनके पैसे वापिस नहीं कर रहा है। पुलिस ने आरोपित बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। दहेज के लिए तंग करने के आरोप में केस दर्ज
नवाशहर:थाना बहराम पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में ससुराल परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गाव कटारिया की रहने वाली कर्मजीत कौर ने कहा कि उसकी शादी होशियारपुर के गाव छाउनी कला के रहने वाले लक्ष्मण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए तंग परेशान किया जाने लगा। दहेज के लिए उसे उसके ससुराल परिवार के लोग तंग परेशान करते थे। पुलिस ने जाच के बाद पीड़िता के पति लक्ष्मण, ससुर राम प्रकाश, जेठ सतनाम व जेठानी बलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।