दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज
थाना राहों पुलिस ने दुर्घटना करने के आरोप में अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है
जागरण संवाददाता, नवाशहर
थाना राहों पुलिस ने दुर्घटना करने के आरोप में अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में माछीवाड़ा के गाव शेरपुरा के रहने वाले सौरव घई ने बताया कि वो अपनी आल्टो कार से नवाशहर से अपने गाव शेरपुर की ओर जा रहा था। जब वो गाव कनौण के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक टिप्पर चालक ने उसकी कार को टक्कर मार दी। जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर मार कर टिप्पर चालक वहा से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। --
सड़क दुर्घटना करने के आरोप में एक पर केस दर्ज
नवाशहर:थाना सिटी नवाशहर पुलिस ने सड़क दुर्घटना करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बक्करखाना रोड के रहने वाले परमजीत सिंह ने बताया कि उसकी 12 वर्ष की बेटी अंजलि बाजार से शाम 6 बजे के करीब सामान लेकर आ रही थी। वह घास मंडी की ओर जा रहा था। गन्ना मिल की ओर से बड़ी ही तेज रफ्तार से एक मोटरसाइकिल ने उसकी बेटी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में उसकी बेटी बुरी तरह घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया, परन्तु उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक आरोपित रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।