89 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक काबू
थाना सिटी बंगा की पुलिस ने नाके के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 02:57 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 02:57 PM (IST)
जेएनएन, नवांशहर : थाना सिटी बंगा की पुलिस ने नाके के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 89 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है। पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआइ शमशेर बहादर ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गांव खट्क्ड़ खुर्द नहर की पुली पर मौजूद थे। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। पुलिस ने उक्त व्यक्ति से प्रतिबंधित गोलियों के बारे में पुछताछ की, लेकिन वह इन गोलियों के कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नशा तस्कर की पहचान गांव गुणाचौर निवासी सेवा सिंह के रुप में हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें