भांजे ने दोस्तों से मिल मौसा को पीटा, स्कूटर को लगाई आग
थाना औड़ पुलिस ने हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव उड़ापड़ निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 04:53 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 04:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना औड़ पुलिस ने हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव उड़ापड़ निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान उसकी साली का लड़का सुक्खी एक सफेद रंग की कार में उसके पास आया। उसके साथ दो अन्य लड़के भी थे। आते ही उन लोगों ने डंडों के साथ उस पर हमला कर दिया और उसके स्कूटर को आग भी लगा दी। पुलिस ने जांच के बाद सुक्खी व उसकी दो अन्य दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें