अवैध खनन करने के आरोप में मामला दर्ज
जागरण संवाददाता नवांशहर थाना बलाचौर पुलिस ने अवैध माईनिग करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 05:04 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर
थाना बलाचौर पुलिस ने अवैध खनन करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर चालक को रोक कर जब ट्राली की तलाशी ली गई तो ट्राली में रेत भरी हुई थी। ट्रैक्टर चालक रेत भरने के बारे में कोई भी कागजात नही दिखा सका। पुलिस ने आरोपित ट्रैक्टर चालक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें