गुरु जगाते हैं हमारे अंदर की सो रही आत्मा
संवाद सूत्र, नवांशहर सतगुरु दर्शनधाम वालों की ओर से नवांशहर के घास मंडी मंदिर के श्री अयोध्या भवन
संवाद सूत्र, नवांशहर
सतगुरु दर्शनधाम वालों की ओर से नवांशहर के घास मंडी मंदिर के श्री अयोध्या भवन में रूहानी कीर्तन सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराज चड¨वदा दास तीर तरकड़ी वालों की ओर से प्रवचन कर संगत को प्रभु चरणों से जोड़ा गया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रवचन करते हुए बताया कि रुहानी चढ़ाई चढ़ने के लिए मनुष्य को गुरु की जरूरत पड़ती है। गुरु हमारे अंदर की सो रही आत्मा को जगाने का कार्य करता है। मनुष्य परमात्मा को भूल कर गहरी नींद में सो रहा है। इस जीवन को सफल बनाने के लिए जागना अति जरूरी है। अपने मन में हमें हमेशा उस परमात्मा की याद ही रखनी चाहिए, लेकिन हम दुनियावी चक्रों में अपना जीवन व्यतीत करके समय बर्बाद कर रहे हैं। यह मनुष्य जीवन अच्छे कर्मों से मिलता है। प्रभु का सिमरन करने से ही परमात्मा की कृपा प्राप्त होती है। परमात्मा के साथ जुड़ने के लिए संत गुरु की शरण में जाना पड़ता है। संत हमारे अंदर की आत्मा को जगाने तथा नाम जपाने के लिए ही संसार में आते हैं। देखा जाए तो संसार में हर व्यक्ति किसी न किसी तरह से दुखी है, लेकिन जो सतगुरु होता है वह ही रोग रहित होता है। अंधेरे से उजाले की और ले जाने वाले को गुरु कहा जाता है। गुरु हमें अज्ञानता से निकालकर ज्ञान की ओर ले जाता है। परमात्मा तक पहुचने के लिए सेवा, सिमरन, दान, पुण्य, लगन, प्रेम तथा गुरु के प्रति विश्वास की जरूरत है। सिमरन करन ही प्रभु की सच्ची श्रद्धा है।
इस अवसर पर बाबा सूरमा ¨सह, जस¨वदर ¨सह, दिलबाग ¨सह, अनिल कुमार, विजय वर्मा, अशोक वर्मा, भगवान दास आदि शामिल थे। इस अवसर पर लंगर भी बरताया गया।