अपणा पंजाब पार्टी नेता जोशी हुए बरी
अपणा पंजाब पार्टी के नेता अश्वनी जोशी पर विधान सभा चुनावों के दौरान दर्ज मामले में आदालत ने उन्हें बरी कर दिया है। अश्वनी जोशी पर चुनावों के दौरान जारी धारा 144 के उलंघन व सड़क रोकने के मामले को लेकर तब नवांशहर में तैनात एसडीएम कम आरओ गीतिका ¨सह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। आदालत में चली कार्रवाई के बाद यह फैसला जोशी को मामले से बरी करने के साथ ही समाप्त हो गया है। उधर मामले को लेकर अपणा पंजाब पार्टी नेता अश्वनी जोशी ने लोगों की आवाज की जीत करार दिया है।
जागरण संवाददाता, नवांशहर
अपणा पंजाब पार्टी के नेता अश्वनी जोशी पर विधान सभा चुनाव के दौरान दर्ज मामले में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया है। अश्वनी जोशी पर चुनावों के दौरान जारी धारा 144 के उल्लंघन व सड़क रोकने के मामले को लेकर तत्कालीन एसडीएम कम आरओ गीतिका ¨सह ने मामला दर्ज करवाया था।
अदालत में चली कार्रवाई के बाद यह फैसला जोशी को मामले से बरी करने के साथ ही समाप्त हो गया है। उधर मामले को लेकर अपणा पंजाब पार्टी नेता अश्वनी जोशी ने लोगों की आवाज की जीत करार दिया है।
जानकारी अनुसार विधान सभा चुनावों के दौरान प्रशासन की तरफ से धारा 144 जारी की गई थी, मगर इस दौरान ओल्ड कोर्ट की बुरी तरह जर्जर व टूट चुकी सड़क की मरम्मत करवाने व इस मुद्दे को उभारने को लेकर लोगों की तरफ से बारादरी चौक पर बैठक करके धरना दिया। जिस वजह से रोड जाम हो गया। इसी बीच अपणा पंजाब पार्टी के नेता अश्वनी जोशी भी वहां पहुंच गए। हालांकि उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे रोड जाम होने की वजह से जाम में फंस गए थे। जनता के प्रतिनिधी के रूप में चुनाव लड़ रहे होने की वजह से वे लोगों की बात सुनने के लिए वहां पहुंचे थे, मगर उन पर ही इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर दी गई। प्रशासन का पक्ष था कि जोशी की तरफ से जाम लगाया गया व लोगों की भीड़ इकट्ठी करके धरना दिया गया। अदालत की तरफ से मामले में जोशी को बरी कर दिया गया है।
उधर अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए जोशी ने कहा कि यह जीत लोगों की जीत है। उन्होंने कहा कि तब वे अपणा पंजाब पार्टी के विस क्षेत्र के उम्मीदवार थे। इसी वजह से उन पर यह मामला दर्ज हुआ था। वे अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं व इसे जनता की आवाज व सच्चाई की जीत करार देते हैं।
इस मौके पर पार्षद ¨पका, पार्षद परम सिहं खालसा, कुल¨वदर राजू, भाजपा नेता गुरइकबाल ¨सह भट्टी, परमजीत ¨सह, जगपाल बजाज सहित सच्चाई के लिए आवाज बुलंद करने वाले नवांशहर वासियों के आभारी हैं।