Move to Jagran APP

संसदीय प्रतिनिधि मंडल के साथ विधायक अंगद जाएंगे यूरोप

संवाद सूत्र, नवांशहर नवांशहर के विधायक अंगद ¨सह यूरोपीय देशों का अध्ययन करने जाने वाली संसदीय प्रत

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 07:36 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 07:36 PM (IST)
संसदीय प्रतिनिधि मंडल के साथ विधायक अंगद जाएंगे यूरोप

संवाद सूत्र, नवांशहर

loksabha election banner

नवांशहर के विधायक अंगद ¨सह यूरोपीय देशों का अध्ययन करने जाने वाली संसदीय प्रतिनिधि मंडल के साथ सदस्य के तौर पर जाएंगे। यह प्रतिनिधि मंडल जर्मनी व यूरोपियन यूनियन के राजनीतिक ढांचे का अध्ययन करने के लिए 23 से 30 सितंबर तक जाएगा। अंगद सूबे से इस प्रतिनिधिमंडल में जाने वाले एकमात्र विधायक हैं।

जर्मन की कोनार्ड एडेनिउर सटिफटंग (केएएस) की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सांसद अनुराग ठाकुर कर रहे हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष में देस राज हंस, चिराग कुमार पासवान (सांसद), विधायक हर्ष रमेश संघवी (गुजरात), हिमाचल विधानसभा की उप सभापति हमसा देवी नयनी, सांसद हरीश द्विवेदी, सुश्री रागिनी सभ्रवाल (संचार विशेषज्ञ), विधायक दत्तात्रेय पाटिल (कर्नाटक विधायक), सांसद अनुपम हजारा (मध्य प्रदेश), विधायक प्रतीक भूषण (उत्तर प्रदेश), सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी शामिल हैं। अंगद ¨सह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल बर्लिन (जर्मनी), ब्रुसेल्स (बेल्जियम) और सटरासवोर (फ्रांस) में जर्मनी व यूरोपीय संघ के युवाओं संघ के राजनीतिज्ञों से मिलकर राजनीतिक व्यवस्था की बनावट, कार्यप्रणाली, समस्याएं व चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना व युवा, नेताओं के बीच एक बेहतर समन्वय बनाना है जिससे समस्याओं और चुनौतियों का समाधान किया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.