नवांशहर व बलाचौर में नेशनल लोक अदालत 14 को
बलाचौर में भीम आर्मी बलाचौर इकाई और पंजाब स्टूडेंट यूनियन व विभिन्न सामाजिक और धार्मिक जत्थेबंदियों के सहयोग से नशे के व्यापारियों के खिलाफ बड़े स्तर पर एक रोष मार्च का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, बलाचौर : बलाचौर में भीम आर्मी बलाचौर इकाई और पंजाब स्टूडेंट यूनियन व विभिन्न सामाजिक और धार्मिक जत्थेबंदियों के सहयोग से नशे के व्यापारियों के खिलाफ बड़े स्तर पर एक रोष मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग नेताओं और समाज सेवियों ने अपने संबोधन में पंजाब सरकार के झूठे लारों की पोल खोली और सीएम कैप्टन अम¨रदर सिंह की ओर से उठाई गई सौगंध को राजनीतिक स्टंट बताया।
उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने नशे को समाप्त करने की कसम उठाई थी, परन्तु यह कसम पंजाब के नौजवानों को समाप्त कर रही है। नशे के व्यापारियों का साथ पंजाब सरकार के नेताओं के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी दे रहा है। अगर कोई व्यक्ति पुलिस के अधिकारियों को नशों के व्यापारियों संबंधी किसी तरह की कोई जानकारी देता है तो नशे के व्यापारियों को पुलिस गिरफ्तार करने की बजाए, जानकारी देने वाले व्यक्ति को ही उलटा परेशान करती है। अगर पुलिस किसी नशे के सौदागर को पकड़ती है तो कई राजनीतिक पार्टियों के नेता इकट्ठे होकर पुलिस थानों में इकट्ठे हो जाते हैं। इसलिए सरकार को नशे रोकने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
इस दौरान मनजीत बेदी, कुल¨वदर मंड, पर¨मदर मेनका पार्षद, पार्षद लाल बहादुर गांधी, कृष्ण भुट्टा, शेखर, मनदीप ¨सह, जसवंत तूर, सुखवीर सैणी, बलजीत ¨सह, गुरदीप ¨सह, परम, रमन, राज कुमार, पर¨वदर मेनका, विवेक, विनोद, मोहन लाल, ¨मटू आदि के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।