मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली
संवाद सूत्र, नवांशहर : दोआबा कुष्ठ आश्रम में मूर्ति स्थापना करने के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का आयोजन
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 05:39 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 05:39 PM (IST)
संवाद सूत्र, नवांशहर : दोआबा कुष्ठ आश्रम में मूर्ति स्थापना करने के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बैंड बाजों के साथ निकाली गई कलश यात्रा में भगवान श्री राम जी के भजनों का गुणगान किया गया। महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा का दोआबा कुष्ठ आश्रम में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान चंद्रकांत ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम नौ मार्च तक चलेगा। नौ मार्च को मूर्ति स्थापना कर विशाल भंडारा लगाया जाएगा तथा हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली जाएगी। इस अवसर पर पंडित शिव रतन शास्त्री, पंडत राम गोपाल शास्त्री, पंडित मोहन शास्त्री, पंडित सुमेल शास्त्री, चंद्र प्रकाश शास्त्री आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें