गांववासियों ने नगर कीर्तन का फूलों की वर्षा कर किया स्वागत
गांवो हीयों में श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव के मौके पर पांच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु राम दास जी की छत्रछाया अधीन विशाल नगर कीर्तन सजाया गया।
संवाद सूत्र, बंगा : गांवो हीयों में श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव के मौके पर पांच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु राम दास जी की छत्रछाया अधीन विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन श्री गुरु रविदास धर्मशाला हीयों से आरंभ होकर गांव की परिक्रमा करते हुए गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। समूह संगतों ने शबद कीर्तन किया और अलग-अलग स्थानों में लंगर लगाए गए। गांववासियों ने नगर कीर्तन की फूलों की वर्षा से स्वागत किया। बैंड बाजों की धुनों पर श्रद्धालु झूमने लगे और भक्तों ने गुरु रविदास की वाणी का उच्चारण किया। विभिन्न गलियों और बाजारों से निकाले गए नगर कीर्तन का समाजसेवी संस्थाओं ने स्वागत किया गया। गांव का माहौल रविदास महाराज के भजनों व उनके जयकारों से गूंज उठा। बच्चे हाथों में निशान साहिब लेकर शोभायात्रा की परिक्रमा करते हुए गुजरे। गुरु रविदास महाराज एक महान संत, महान समाज सुधारक व निर्गुण संप्रदाय के बहुत प्रसिद्ध संत थे।
इन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने अनुयायियों, समाज व देश के कई लोगों को धार्मिक एवं सामाजिक संदेश दिया। समाप्ति पर श्रद्धालुओं को लंगर अटूट बरताया गया। इस मौके पर सरपंच बलवीर कौर, डॉ. निरंजन पाल, तरसेम लाल, त्रिलोक ¨सह फ्लोरा, महाचंद, रामलाल सिद्धू, सुखदेव ¨सह, धर्मवीर पाल पंच, सु¨रदर पाल, गुरदीप राम साबका पंच, अवतार चंद, बल¨वदर पाल पंच, रंजीत कौर पंच, गुरुदयाल राम पंच, सत्या नंबरदार, मक्खन ¨सह आदि मौजूद थे।