बेटी से जिस्मफरोशी करवाना चाहती थी मां, मना करने पर गर्म चिमटे से करती थी पिटाई
बंगा के एक गांव में रहने वाली महिला ने अपनी 15 साल की बेटी को वेश्यावृति में धकेलने की कोशिश की और मना करने पर उसके साथ अमानवीय व्यवहार शुरू कर दिया।
जेएनएन नवांशहर, बंगा :
बंगा के एक गांव में रहने वाली महिला ने अपनी 15 साल की बेटी को वेश्यावृति में धकेलने की कोशिश की और मना करने पर उसके साथ अमानवीय व्यवहार शुरू कर दिया। पिछले एक साल से महिला ने बेटी का जीना हराम कर रखा था और वेश्यावृति न करने पर उसकी गर्म चिमटे से पिटाई की जाती थी, जिसके निशान अब भी पीड़िता के शरीर हैं।
यहीं नहीं महिला की ओर से अपनी बेटी को खाना भी एक दिन छोड़कर दिया जाता था और पीड़िता को स्कूल की ओर से ही दोपहर को टिफिन दिया जाता था। पीड़िता के साथ किए जा रहे अमानवीय व्यवहार की जानकारी गांव के सरपंच ने बच्ची की नानी को दी तो इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पहले पति की है बेटी
आरोपित महिला के पति की साल 2005 में मौत हो चुकी है। महिला पर उसके पति के कत्ल के आरोप में मुकद्दमा भी दर्ज हो चुका है। इसके बाद आरोपित महिला ने एक अन्य लड़की को जन्म दिया, जोकि अब डेढ़ साल की। पिछले वर्ष भी उसने नवांशहर के एक निजी अस्पताल में एक लड़की को जन्म दिया था। जिसकी मौत हो गई। बाक्स के लिए- किडनेपिग का मामला भी है दर्ज
आरोपित महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहर पर उसके पति के कत्ल का आरोप है और एक किडनेपिग का मामला भी दर्ज है।
गांव के सरपंच ने दी जानकारी
गांव के सरपंच ने महिला के परिजनों को सूचना दी की महिला अपनी बेटी के साथ बहुत ही अमानवीय व्यवहार कर रही है। रोजाना ही वो उसे रात को 12 बजे तक पिटाई करती थी। लड़की के शरीर पर जगह जगह दाग के निशान हैं। गांव के सरपंच ने उन्हें सूचना दी की अगर वो उसे यहां से नही लेकर जाएंगे तो टार्चर करके यह उनकी नाती को मार देगी। बाक्स के लिए- करंट लगा कर और जहर देकर मारने को थी धमकाती
आरोपित महिला अपनी बेटी को वेश्यावृती के धंधे में धकेलना चाहती थी और कहती थी अब कमा कर लाए। जब वो नही मानी तो उसकी गर्म चिमटे व थापी से पिटाई की जाती। वह अपनी बेटी को धमकी देती थी कि अगर उसने वेश्यावृती कानहीं किया तो उसे जहर देकर या करंट लगा कर जान से मार देगी। गांव से ही महिला को किया गिरफ्तार
एसआइ गुरकिरत कौर ने कहा कि आरोपित महिला को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। वो गांव के ही किसी व्यक्ति के घर में छुपी हुई थी। उन्होंने कहा कि आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपित को जेल भेज दिया गया है।