यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अटाल मजारा में 57.90 लाख के विकास कार्यो का किया उद्घाटन
लका विधायक दर्शन लाल मंगूपुर ने गांव अटाल मजारा में 57.90 लाख के विकास कार्यो का उद्घाटन किया।

संवाद सूत्र, बलाचौर: हलका विधायक दर्शन लाल मंगूपुर ने गांव अटाल मजारा में 57.90 लाख के विकास कार्यो का उद्घाटन किया। इसके तहत गांव के स्टेडियम पर आठ लाख, छप्पड़ की सफाई के काम पर तीन लाख गांव के स्कूल के विकास पर दो लाख और श्मशान पर तीन लाख खर्च हुए हैं। इसके अलावा अटाल मजारा से चंदियाणी तक सड़क निर्माण पर 41.90 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जल्द ही हर गांव शहर की तरह सुंदर दिखाई देगा। जिस तरह बलाचौर शहर एक चंडीगढ़ के सेक्टर की तरह सुंदर बन गया है, उसी तरह ही हर गांव सेक्टर की तरह सुंदर बनेगा। इसी कड़ी के अंतर्गत हर गांव की पंचायत इस विकास की मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। इस मौके पर गुरविंदर सिंह सरपंच ने विधायक का गांव में पहुंचने पर धन्यवाद किया । उन्होंने कहा कि हमारे गांव में विकास कार्यो की समस्या थी, जिसे मंगूपुर ने दूर किया है। इस मौके पर लखवीर सिंह प्रधान, सुरजीत सिंह नंबरदार, पाल सिंह, मास्टर बख्तावर सिंह, हरबंस सिंह पटवारी, बहादुर सिंह, मास्टर केवल सिंह, मास्टर बलवीर सिंह, गुरमुख सिंह ़फौजी, बलविन्दर सिंह ़फौजी, सतनाम सिंह, ठेकेदार मक्खन सिंह, तरसेम लाल, सिराग सिंह पंच, सुखवीर सिंह प्रिसिपल, सतीश चेयरमैन व प्रेम कटारिया आदि उपस्थित थे।
