Move to Jagran APP

पराली जलाने से कम होती है पैदावार, शुद्ध पर्यावरण रखने का हर इंसान जिम्मेदार

किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए गांव परागपुर में पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण को बचाएंगे के तहत चौपाल का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 10:34 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 10:42 PM (IST)
पराली जलाने से कम होती है पैदावार, शुद्ध पर्यावरण रखने का हर इंसान जिम्मेदार
पराली जलाने से कम होती है पैदावार, शुद्ध पर्यावरण रखने का हर इंसान जिम्मेदार

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए गांव परागपुर में पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण को बचाएंगे के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पराली न जलाने वाले किसानों के साथ ही गांव के अन्य किसानों को भी जागरूक किया गया। किसान नेता व किसान नंबरदार अवतार सिंह बाजवा ने कहा कि पर्यावरण को साफ सुथरा रखना हर इंसान की जिम्मेवारी बनती है। उन्होंने इससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। किसान नेता ने कहा कि साफ सुथरा पर्यावरण हमारे जीवन के लिए जरूरी है। धान की पराली जलाने से धरती की उपजाऊ शक्ति कम होती है। बाजवा ने कहा कि वे अपने यहां खेतों में पराली को नहीं जलाते हैं। पराली खेतों में खाद के रूप में काम में आती है। पराली को जलाने से पराली के साथ मित्र कीट भी मर जाते हैं, जो पैदावार को बढ़ाते हैं। पिछले साल किसानों ने काफी सहयोग दिया और पंजाब को तंदुरुस्त पंजाब बनाने में पूरा योगदान डाला। इस बार भी ऐसा ही करना होगा और पिछले साल से ज्यादा बेहतर रखना होगा। पराली का धुआं पर्यावरण को दूषित करता है। इससे सांस लेते समय दूषित धुआं हमें बीमारियों की चपेट में ले लेता है। इसलिए पराली को आग नहीं लगानी चाहिए।

loksabha election banner

बोनस के रूप में किसानों को आर्थिक मदद दे सरकार :जरनैल

किसान जरनैल सिंह ने बताया कि पराली को जब धान काटने के बाद जमीन से निकाला जाता है, उसका खर्च ज्यादा आता है। सरकार किसानों को कुछ राशि बोनस के रूप में दे, ताकि किसान अगली फसल के लिए जमीन आसानी से तैयार कर सकें। पराली को लेकर सरकार को सही योजना बना कर काम करना चाहिए।

बिना किसी शुल्क खुद पराली उठा ले सरकार : राम लाल

किसान राम लाल ने बताया कि सरकार पराली स्वयं उठा ले। किसान कुछ भी नहीं मांगेगा, उसका खेत खाली होना चाहिए। सरकार पराली के प्रति कोई फार्मूला किसानों के आगे रखे तब यह योजना सफल रहेगी।

संभाल में सरकार का किसान दे सरकार : बलवीर

किसान बलवीर सिंह बीढ़ काठगढ़ ने बताया कि पराली की संभाल में सरकार किसान का साथ दे, कम से कम राशि किसान को देकर इस मुहिम को सफल बना सकती है। इससे किसान भी पूरा सहयोग दे सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.