अश्वनी भार्गव 29वी बार बने शिवरात्रि कमेटी के प्रधान
महाशिवरात्रि महोत्सव मनाने के लिए एवं शिवरात्रि कमेटी का चुनाव करने संबंधी एक मीटिग हुई।
संवाद सहयोगी राहों : महाशिवरात्रि महोत्सव मनाने के लिए एवं शिवरात्रि कमेटी का चुनाव करने संबंधी एक मीटिग का आयोजन दिल्ली गेट के नजदीक प्राचीन माता भुवनेश्वरी मंदिर में किया गया। कमेटी के गठन से पहले महामाई की चौकी लगाई गई। इसके उपरांत महाशिवरात्रि महोत्सव मनाने संबंधी कमेटी का गठन किया गया।
इसमें सर्वसम्मति से अश्वनी भार्गव को फिर से 29वीं बार शिवरात्रि कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया। बैठक में शहर के विभिन्न धार्मिक कमेटियों के सदस्य एवं शहर निवासी उपस्थित थे। नवनियुक्त प्रधान अश्विनी भार्गव ने बताया कि शिवरात्रि कमेटी के सदस्यों की नियुक्ति कर ली गई है। इसमें वाइस प्रधान संत आहुजा, कोषाध्यक्ष सुभाष अरोड़ा, जनरल सचिव अजय विशिष्ट, मुख्य सलाहकार मनी आहुजा, प्रेस सचिव आशु दिगवा एवं रोहित जैन, मुख्य सचिव, बिट्टू चोपड़ा, मेला इंचार्ज विजय विशिष्ठ, राजीव विशिष्ठ, शिवरात्रि प्रबंधक मेला इंचार्ज निर्मल चोपड़ा, अक्षय चोपड़ा व मनी चोपड़ा, प्रभातफेरी इंचार्ज गुलशन कुमार पलटा शक्ति जोशी, एग्जीक्यूटिव मेंबर गोगा चोपड़ा, मनी चोपड़ा, गगन अरोड़ा, शिव जांगड़ा, सुरेंद्र कुमार, राज कुमार, कृष्ण कुमार, लवप्रीत राणा, सुखदेव राय, मोहित कुमार, मनी कुमार, पवन को नियुक्त किया गया।
अश्विनी भार्गव ने बताया कि 13 फरवरी को प्राचीन माता भुवनेश्वरी मंदिर से भगवान शिव भोले की प्रभातफेरियां शुरू की जाएंगी, जो कि 19 फरवरी तक रोजाना निकाली जाएगी 20 फरवरी को भोले बाबा की विशाल शोभायात्रा माता भुवनेश्वरी मंदिर से निकाली जाएगी। 21 फरवरी रात को महाशिवरात्रि के दिन 8:00 बजे शहर की समूह धार्मिक भजन मंडलियां भोले बाबा जी की महिमा का गुणगान बड़ी श्रद्धापूर्वक करेंगी। अगर किसी भोले बाबा के भक्तों ने प्रभात फेरी को अपने घर में निमंत्रण करना हो तो वह शिवरात्रि कमेटी के कोषाध्यक्ष सुभाष अरोड़ा के साथ संपर्क करें।