जिले में मनीष तिवारी ने ली 9 हजार वोट से बढ़त
कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट पर नौ हजार वोट से बढ़त हासिल करके जीत दर्ज की है।
जागरण संवाददाता, नवांशहर : कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट पर नौ हजार वोट से बढ़त हासिल करके जीत दर्ज की है। उन्होंने 4,28,045 वोट हासिल करते हुए 46,884 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। यह लोकसभा हलके के कुल वोटिग का 39.57 फीसद है। दूसरे स्थान पर अकाली-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा रहे हैं। उन्हें 3,81,161 वोट मिले। उन्होंने 35.24 फीसद वोट हासिल किए। तीसरे स्थान पर बीएसपी के विक्रम सिंह सोढ़ी रहे। विक्रम सिंह ने 1,46,441 वोट हासिल किए। उन्होंने 13.54 फीसद मत हासिल किया। आम आदमी पार्टी 53052 वोट हासिल कर चौथे स्थान पर रही हैं। जिले के तीन विधानसभा हलकों में इस बार 326295 लोगों ने मतदान किया था। तीनों हलकों में से एक-एक हलके में कांग्रेस, बसपा व अकाली दल ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस जिले की तीन विधानसभा हलकों में से केवल नवांशहर हलके में ही जीती है। यहां कांग्रेस को 38958 वोट मिले। बंगा विधानसभा हलके में बसपा सबसे आगे रही। उसने यहां 36057 वोट हासिल किए हैं। बलाचौर हलके में कांग्रेस पिछड़ी है। यहां चंदूमाजरा 37946 वोट से आगे रहे हैं। जिले के तीनों विधानसभा हल्कों कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 109743 वोट हासिल किए। पिछले चुनाव के मुकाबले तीन हलकों में कांग्रेस ने ज्यादा मत हासिल किए
कांग्रेस ने बंगा में 35176, नवांशहर में 38958 व बलाचौर में 35609 मत हासिल हुए थे। पिछली लोकसभा के मुकाबले तीनों विधानसभा हलकों कांग्रेस ने इस बार ज्यादा मत हासिल किया है। पिछली बार कांग्रेस ने जिले में 93208 मत हासिल किया था। जबकी दूसरे स्थान पर रहे अकाली दल के उम्मीदवार को जिले में कुल 100253 मत मिले हैं। चंदूमाजरा को बंगा में 28687, नवांशहर में 33620 व बलाचौर में 37946 वोट मिले हैं। अकाली दल पिछली बार के मुकाबिल 9340 वोट हासिल करके भी हार गई हैं। जिले में तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी रही है। बीएसपी को कुल 91316 वोट मिले हैं। बसपा को बंगा में 36057, नवांशहर में 32480 व बलाचौर में 21779 वोट मिले हैं। चौथे स्थान पर आई आम आदमी पार्टी को जिले में कुल 7428 मत मिले हैं। जबकि पिछले लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को जिले में 88875 वोट मिले थे। आमआदमी पार्टी को बंगा में 2766, नवांशहर में 2800 व बलाचौर में 1862 वोट मिले हैं। ----------- लोकसभा 2019 --- लोकसभा 2014
कांग्रेस
बंगा -- 35176 -- 28138
नवांशहर -- 38958 -- 30025
बलाचौर -- 35609 -- 35045
कुल -- 109743 -- 93208 ------------- लोकसभा 2019 --- लोकसभा 2014
अकाली दल
बंगा -- 28687 -- 26838
नवांशहर -- 33620 -- 29724
बलाचौर -- 37946 -- 34351
कुल -- 100253 -- 90913 ----------------
लोकसभा 2019 --- लोकसभा 2014
बीएसपी
बंगा -- 36057 -- 13730
नवांशहर -- 32480 -- 17297
बलाचौर -- 21779 -- 11508
कुल -- 91316 -- 42535 --------------- लोकसभा 2019 --- लोकसभा 2014
आप
बंगा -- 2766 -- 38636
नवांशहर -- 2800 -- 35635
बलाचौर -- 1862 -- 14604
कुल -- 7428 -- 88875
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप