श्री राम मंदिर का निर्माण शुरू होने पर मंडल ने जलाए घी के दीपक
श्री राम मंदिर का निर्माण शुरू होने पर मंडल ने जलाए घी के दीपक
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 06:01 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : अयोध्या गवान श्री राम जी के मंदिर के निर्माण को लेकर श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल नवांशहर ने मंदिर शिव धाम नेहरू गेट में घी के दीपक जलाकर एवं लड्डू बांट कर खुशी व्यक्त की। मंडल के प्रधान परविदर बत्रा ने बताया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास की खुशी में संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसके बाद दीपमाला व लड्डू बांटे गए। इस मौके पर प्रधान परविदर बत्रा, राकेश सोनी, प्रदीप ढींगरा, अखिल शर्मा, अंकुश निझावन, विजय छाबड़ा, चमन लाल सैनी, मनीष खोसला, मुन्ना लाल, अमित मुखेजा, पवन अरोड़ा, पंकज आहूजा, चेतन शर्मा, मनोज पुंज, मनोज कनोजिया व अशोक कुमार उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें