प्रधानमंत्री मोदी के फैसले पर पत्रिका जारी : थांदी
भाजपा की महिला विग पंजाब प्रभारी तथा पूर्व चेयरपर्सन पंजाब वेलफेयर बोर्ड वरिदर कौर थांदी ने काठगढ़ भाजपा कार्यालय में बैठक में कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक फैसलों पर एक पत्रिका जारी की गई है।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ :भाजपा की महिला विग पंजाब प्रभारी तथा पूर्व चेयरपर्सन पंजाब वेलफेयर बोर्ड वरिदर कौर थांदी ने काठगढ़ भाजपा कार्यालय में बैठक में कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक फैसलों पर एक पत्रिका जारी की गई है। उनके साथ युवा मोर्चा के ब्लॉक प्रधान राहुल चौधरी तथा उप मंडल काठगढ़ के प्रधान प्रिसिपल प्रेम प्रकाश शर्मा भी मौजूद थे।
थांदी ने बताया कि इस एतिहासिक फैसलों में राम मंदिर का निर्माण, धारा 370, तीन तलाक, जम्मू कश्मीर को यूटी बनाया, नागरिकता सोध एक्ट 19 आदि शामिल हैं। करतारपुर कोरीडोर राष्ट्र को समर्पित करना तथा दस बैंकों को एक बैंक में शामिल करना भी एक महान उपलब्धि मानी जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता में घर-घर तथा दुकान-दुकान पर जाकर इसको वितरित करेंगे। इस अवसर पर राहुल चौधरी, प्रिसिपल प्रेम प्रकाश शर्मा के अलावा गौरव वैद्य प्रधान युवा मोर्चा, सुभाष शर्मा, प्रिसिपल चमन लाल आनंद, प्रिसिपल जोगिदर पाल, कमलदीप शर्मा भाजपा सचिव, राजिदर खटाणा, नरेश वर्मा, भाजपा पूर्व प्रधान लाला उड़ीक चंद, विपन चौधरी आदि शामिल थे।