सरकारी मिडिल स्कूल काठगढ़ में लोहड़ी मनाई
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : सरकारी मिडिल स्कूल काठगढ़ में लोहड़ी मनाई गई। स्कूल के इंचार्ज मास्टर दर्शन
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : सरकारी मिडिल स्कूल काठगढ़ में लोहड़ी मनाई गई।
स्कूल के इंचार्ज मास्टर दर्शन ¨सह की देखरेख में बड़े उत्साह के साथ लोहड़ी मनाई गई। काठगढ़ के नए चुने सरपंच गुरनाम ¨सह ने मुख्य तौर पर भाग लिया। उन्होंने बच्चों को लोहड़ी खुशी और आपसी प्यार का प्रतीक बताया। शादी हो, बेटा-बेटी का जन्म अब कोई अंतर नहीं है, सभी लोहड़ी का जश्न मनाते हैं। सरपंच ने कहा कि लड़कियां देश में लड़कों के बराबर चल रही हैं। देश की सरहद पर जवानों के बराबर राइफल लेकर दुश्मन को ललकार रही हैं। अब कोई फर्क नहीं रहा लड़की व लड़के में, इसलिए दोनों का बराबर जश्न मनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया गया। विद्यार्थियों द्वारा गिद्दा, भंगड़ा डालकर सभी को निहाल किया। विजेता बच्चों को नकद इनाम व मूंगफली, रेवड़ियां बांटी गई। इस अवसर पर शानदार टी-पार्टी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बलवीर कुमार, मास्टर म¨हदर ¨सह, मीनू चोपड़ा, दर्शन ¨सह, रमा रानी आदि स्कूल स्टाफ उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य मेहमान द्वारा स्कूल के बच्चों के लिए 2100 रुपये की सहायता दी गई