मिस्त्री व मजदूर पर पड़ी लॉकडाउन की मार : निर्मल जंडी
मिस्त्री उसारी मजदूर यूनियन की बैठक गांव हेंडो वेट में हुई जिसमें यूनियन के जिला प्रधान कामरेड निर्मल सिंह जंडी ने भाग लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 04:32 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 04:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : मिस्त्री उसारी मजदूर यूनियन की बैठक गांव हेंडो वेट में हुई, जिसमें यूनियन के जिला प्रधान कामरेड निर्मल सिंह जंडी ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की मार मिस्त्री-मजदूर पर सबसे ज्यादा पड़ी है, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मजदूर का रजिस्ट्रेशन कार्ड भी बन नहीं पा रहा है। सरकार इस कार्ड को बनाने का ढंग आसान करे। गांवों में सरपंच इस रजिस्ट्रेशन कार्ड को बनाने में कुछ तकलीफ महसूस कर रहे हैं। सरकार ने किसी भी मजदूर व मिस्त्री के खाते में लाकडाउन सहायता राशि नहीं डाली है। इस अवसर पर मदन लाल नत्था नंगल, ज्ञान चंद, बलवीर सिंह, गुरबख्श सिंह, शाम लाल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें