वकील से हुए दुर्व्यवहार के रोष में कामकाज ठप
बलाचौर बार एसोसिएशन के समूह वकीलों ने बुधवार को कामकाज ठप रखा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 09:44 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 06:30 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बलाचौर : बलाचौर बार एसोसिएशन के समूह वकीलों ने बुधवार को कामकाज ठप रखा। कुछ दिनों पहले बठिडा में एक पुलिस कर्मचारी द्वारा वकील के साथ हुए दुर्व्यवहार पर रोष जताया गया। बार एसोसिएशन बलाचौर के प्रधान हरजिदर सिंह सैणी ने बताया कि हड़ताल पंजाब प्रदेश वार एसोसिएशन के आह्वान पर रखी गई थी। किसी भी वकील के साथ दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। वकीलों ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि उस पुलिस कर्मचारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रधान हरजिदर सिंह सैणी, टीआर दत्ता, पुष्प राणा, नवीन चौधरी, अवतार सिंह मान, पीके शर्मा, अमन राणा, अरुणजीत सिंह ढिल्लों सहित समूह वार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। संवाद सहयोगी, बलाचौर (नरेश कुमार हैप्पी, बलाचौर)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें