कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब ने धरने में की शिरकत
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों ने बछुआ टोल प्लाजा पर धरना लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 06:09 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 06:09 PM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों ने बछुआ टोल प्लाजा पर धरना लगाया है। बुधवार को कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब सचिव राणा कर्ण सिंह ने भी अपने साथियों के साथ टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में शिरकत की। किसान यूनियन के जिला प्रधान निर्मल सिंह औजला के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि किसान हमारी जिदगी का अहम हिस्सा है। कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब देश के अन्नदाता के साथ खड़ी रहेगी। राणा कर्ण सिंह ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कानून को वापस नहीं लेती तब तक टोल प्लाजा पर धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान निर्मल सिंह, करनैल सिंह भल्ला, जोगिदर सिंह रंधावा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें