Move to Jagran APP

देवर व उसके दोस्त से करवाया था पति का कत्ल, एक माह बाद सुलझी गुत्थी

जिला पुलिस ने एक माह पहले प्रेम संबंधों में पति का कत्ल करवाने वाली महिला व उसके देवर प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 10:30 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 06:09 AM (IST)
देवर व उसके दोस्त से करवाया था पति का कत्ल, एक माह बाद सुलझी गुत्थी

जागरण संवाददाता, नवांशहर : जिला पुलिस ने एक माह पहले प्रेम संबंधों में पति का कत्ल करवाने वाली महिला व उसके देवर प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार 21 मार्च की रात को मुकंदपुर रोड गहिल मजारी में पुली के पास जोरावर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी रसूलपुर थाना फिल्लौर जिला जालंधर का शव बरामद हुआ था। शव पर तेजधार हथियारों के निशान थे। मृतक की पत्नी नवदीप कौर के बयानों के आधार पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था। एसएसपी अलका मीणा ने बताया कि मामले की जांच के बाद पता चला कि मृतक जोरावर सिंह (37) की पत्नी नवदीप कौर के अपने पति की मौसी के लड़के सुखदेव सिंह निवासी गांव भारद्वाजियां थाना नूरमहल जिला जालंधर के साथ प्रेम संबंध थे। सुखदेव सिंह का अपनी पत्नी इंदरजीत कौर के साथ फरवरी 2020 में तलाक हो गया था। सुखदेव सिंह साइप्रस में रहता था और वहीं से मृतक जोरावर सिंह की पत्नी नवदीप कौर के साथ फोन पर बात करता था। नवदीप कौर फोन पर सुखदेव सिंह को यह कहती थी कि उसका पति जोरावर सिंह ज्यादा नशा करता है व उसने अपनी उम्र कम बता कर उसके साथ धोखे से शादी की है जबकि वह उससे 10-11 साल बड़ा है। वह कहती थी कि सुखदेव का तो तलाक हो गया है अगर वह कोई हल कर दे तो वह दोनों एक हो जाएंगे। 10 मार्च 2020 को जब सुखदेव सिंह साइप्रस से इंडिया आया तो नवदीप कौर ने सुखदेव सिंह को बताया कि 21 मार्च को उनके मामा की लड़की की शादी है। शादी में मौका देखकर वह उसके पति को शराब पिलाकर रास्टे से हटा सकता है। इससे किसी को शक भी नहीं होगा। नवदीप कौर के कहने पर सुखदेव सिंह ने जोरावर सिंह को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त दलजिदर सिंह से साजिश रची कि 20 मार्च जागो कार्यक्रम में जोरावर सिंह गांव गौंसल में आएगा जहां उसका कत्ल कर देंगे। सुखदेव सिंह भी अपने माता-पिता और अपने साथी दलजिदर सिंह के साथ गांव में ही मौजूद था जिसने रात को जागो के कार्यक्रम दौरान सुखदेव सिंह से बनाई गई सलाह के मुताबिक मृतक जोरावर सिंह को ज्यादा शराब पिलाई। रात 8:30 बजे वह जोरावर सिंह को घूमने के बहाने बाहर ले गया। जब वह मुकंदपुर रोड गांव गहिल मजारी की पुली के पास पहुंचे तो सुखदेव ने चाकू से शराब के नशे में चूर जोरावर सिंह के गले व अन्य शरीर पर वार करके उसको मौत के घाट उतार दिया व मृतक की जेब से उसका मोबाइल फोन व पर्स जिसमें 2200 रुपए थे वह भी निकाल लिए।

इसके बाद सुखदेव सिंह ने बनाई हुई योजना मुताबिक अपने साथी दलजिदर सिंह को फोन करके मोटरसाइकिल मंगवाया व उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर गांव गौसल में ही अपने रिश्तेदारों के पुराने घर पहुंच गया। सुखदेव सिंह के कपड़ों पर खून लगा हुआ था। कपड़े धोकर व अन्य कपड़े पहन कर वह दोबारा शादी में शामिल हो गया। कॉल डिटेल्स से पकड़े गए आरोपित

पुलिस के अनुसार शक के आधार पर मृतक की पत्नी की कॉल डिटेल्स निकलवाई गई, जिसमें उसकी रोजाना आरोपित सुखदेव सिंह निवासी गांव भारद्वाजियां थाना नूरमहल जिला जालंधर के साथ साइप्रस में रोजाना बात होती थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस माननीय अदालत से रिमांड हासिल कर आरोपितों से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार व मोबाइल फोन को बरामद करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.