पंजाब के लिए प्रस्तावित---हेरोइन की तस्करी करने वाला हेड कांस्टेबल दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
पुलिस ने नवांशहर पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल को हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल तीन महीने की छुट्टी के बाद अपने बेटे व बेटी से मिलकर कनाडा से लौटा था और पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।
जागरण संवाददाता, नवांशहर : पुलिस ने नवांशहर पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल को हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल तीन महीने की छुट्टी के बाद अपने बेटे व बेटी से मिलकर कनाडा से लौटा था और पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसका पिछले एक सप्ताह से इंतजार कर रही थी। हेड कांस्टेबल जिले में दिल्ली से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था। इस मामले का खुलासा एसपी (जांच) वजीर सिंह खैहरा व डीएसपी (मेजर क्राइम) हरजीत सिंह ने किया। प्रितपाल सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर उससे नशा सप्लाई के बारे में जानकारी ली जाएगी। एसपी ने बताया कि प्रितपाल सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इसकी संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। नशा बेचने वालों से मिले 78 नशीले टीक व 40 ग्राम हिरोइन
एसपी ने बताया कि पुलिस ने 2 जुलाई को नवांशहर सदर की पुलिस ने जब्बोवाल की रहने वाली नशा सप्लायर परमजीत कौर को पकड़ा था। उसके पास से 38 नशीले टीके व 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इसी दिन नवांशहर सिटी की पुलिस ने सन्नी के पास 40 नशीले टीके व 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। वह नवांशहर के भुच्चरां मोहल्ला में रहता था। वह सन्नी लुधियाना के समराला का रहने वाला है।
एमटी ब्रांच में तैनात है आरोपित हेड कांस्टेबल
हेड कांस्टेबल प्रितपाल सिंह नवांशहर पुलिस के एमटी ब्रांच में शामिल है। प्रितपाल सिंह खुद भी हेरोइन के नशे का आदी है। वह पिछले कई सालों से नशा कर रहा है। उसके परिजनों को भी उसके नशे की आदत के बारे में पता है। नशे के आदी होने के कारण ही वह नशा तस्करों के संपर्क में आया और नशा तस्करी खुद करने लगा। नशे से कमाई बंद न हो इसलिए सन्नी को बनाया सप्लायर
प्रितपाल इतना शातिर है कि तीन महीने पहले जब वह अपनी बेटी व बेटे के पास कनाडा जाने लगा तो उसे लगा कि नशे की सप्लाई से होने वाली कमाई रुक जाएगी। इसलिए उसने सन्नी को स्मगलर बना दिया। सन्नी नशे का आदी है। उसने नशा सप्लाई करने वाले वाले अफ्रीकी व्यक्ति से विडियो कॉल करके सन्नी की जान पहचान करवाई थी। इसके बाद पिछले तीन महीन से सन्नी दिल्ली से हेरोइन लाकर परमजीत कौर को सप्लाई कर रहा था। परमजीत हेरोइन को बेच कर प्रति ग्राम दो हजार रुपये प्रितपाल को देती थी। परमजीत कौर पर पहले भी एनडीपीएस के कमई मामले दर्ज है।
अफ्रीकी को दबोचने के लिए भी पुलिस ने बिछाया था जाल
वह दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में सौ से डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन लेकर आता था। पुलिस ने दोनों सप्लायर की निशानदेही पर अफ्रीकी तस्कर को भी पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। पुलिस ने सारे आप्रेशन को गुप्त बना कर रखा था। आप्रेशन की जानकारी केवल सीआईए के चुनिदा अफसरों को ही थी। उन्होंने प्रितपाल के जरिए अफ्रिकी से संपर्क साध कर बुलाने की कोशिश की। अफ्रीकी ने आने की हामी तो भर दी लेकिन वह आया नहीं। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।