आंखों का फ्री ऑपरेशन कैंप 20 को
संवाद सूत्र, नवांशहर : श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से आंखों का फ्री ऑपरेशन कैंप 20 दिसंबर को सहज
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 05:22 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 05:22 PM (IST)
संवाद सूत्र, नवांशहर : श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से आंखों का फ्री ऑपरेशन कैंप 20 दिसंबर को सहजमुनि भवन रेलवे रोड में आयोजित किया जाएगा। प्रधान मुनीष जैन और महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि कैंप में शंकरा आई अस्पताल लुधियाना के आंखों के माहिर डॉक्टरों की टीम मरीजों की आंखों का चेकअप सुबह 9 से दो बजे तक करेगी। कैंप के दौरान आपरेशन के लिए चुने गए मरीजों के ऑपरेशन लुधियाना में होंगे। ऑपरेशन, दवा, ट्रांसपोर्ट व खान-पान का खर्च संघ द्वारा किया जाएगा। इस के दिन मरीज अपना आधार कार्ड की फोटो कापी साथ लेकर आएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें