पीजीआइ में दो हजार जरूरतमंदों के लिए लंगर सेवा भेजी
आचार्य चेतनानंद महाराज भूरीवालों द्वारा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद महाराज भूरीवालों की याद में रोजाना दो हजार जरूरतमंदों के लिए लंगर की सेवा भेजी जा रही है।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : आचार्य चेतनानंद महाराज भूरीवालों द्वारा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद महाराज भूरीवालों की याद में रोजाना दो हजार जरूरतमंदों के लिए लंगर की सेवा भेजी जा रही है। यह सेवा क्रमवार सेवकों द्वारा तैयार करवा भेजी जाती है। इस बार यह सेवा खटाणा परिवार तथा भूंबला परिवार काठगढ़, भरथला द्वारा धाम सूरापुर में तैयार करवाई गई। कोरोना को लेकर इसे 22 मार्च को बंद कर दिया था। अब यह 20 जुलाई से फिर दोबारा शुरू कर दी गई है। धाम सूरापुर से इन दोनों परिवारों ने मिलकर लंगर की गाड़ी को दोपहर डेढ़ बजे पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रवाना किया। इसमें चौधरी सोमनाथ भूंबला, मास्टर जसवंत राय भूंबला, अशोक खटाणा जिला प्रधान किसान सैल भाजपा, राजिदर खटाणा, नंद खटाणा, गुरचरण खटाणा, काबुल चौधरी पूर्व सरपंच, सतपाल भूंबला, नंद खटाणा, नरिदर खटाणा, प्रवीण भूंबला, रणवीर भूंबला, संदीप भूंबला, जय चौधरी, विजय भूंबला, सतपाल ठेकेदार, देवराज, साहिल, आकाश चौधरी आदि शामिल थे।