विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगा से जुडे़ 192 गांवों में फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं

By JagranEdited By:
Published: Sun, 24 Oct 2021 02:13 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 24 Oct 2021 03:38 PM (GMT+05:30)

बंगा शहर के लोगों ने मुख्यमंत्री पंजाब तथा जिला प्रशासन से सब डिवीजन बंगा में फायर ब्रिगेड स्टेशन खोलने की मांग की है।

बंगा से जुडे़ 192 गांवों में फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं
बंगा से जुडे़ 192 गांवों में फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं

जगदीश लाल कलसी, बंगा: बंगा शहर के लोगों ने मुख्यमंत्री पंजाब तथा जिला प्रशासन से सब डिवीजन बंगा में फायर ब्रिगेड स्टेशन खोलने की मांग की है। बंगा सब डिवीजन बनने से पहले ही बंगा के आसपास अकसर फसल की कटाई के मौके आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। इसके अलावा शार्ट सर्किट से शहर की दुकानों तथा कई सरकारी विभागों में भी आग लगने की घटनाएं हुई हैं। अगर सरकार बंगा में फायर टेंडर्स स्टेशन स्थापित करे, तो बंगा सब डिवीजन से जुड़े लगभग 192 गांवों को आपातकाल में आग लगने जैसी घटना पर मौके ही मौके पर बचाव की सुविधा मिल जाएगी। शुक्रवार को भी एक बैंक की ब्रांच में आग लगने के दौरान नवांशहर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवानी पड़ी थी। फायर टेंडर के रख रखाव की बात करें तो बंगा में मार्केट कमेटी बंगा, नगर कौंसिल बंगा, सिविल अस्पताल, 20 के करीब प्राइवेट स्कूल, दो बड़ी मार्केट्स, ब्लाक विकास कार्यालय, पावरकाम कार्यालय तथा अच्छी खासी आमदनी वाली पंचायतें भी शामिल हैं। इसके अलावा शहर में लगभग 15 के करीब प्राइवेट अस्पताल तथा 20 प्राइवेट डाक्टर्स के क्लीनिक भी होंगे। अगर प्रशासन चाहे तो इन सभी संस्थानों से थोड़ा-थोड़ा वार्षिक खर्च चार्ज लेकर फायर ब्रिगेड का रख रखाव कर सकता है। बंगा के बस स्टैंड, मार्किट कमेटी कार्यालय फगवाड़ा रोड तथा दाना मंडी परिसर हप्पोवाल रोड अथवा पीडब्ल्यूडी आफिस कार्यालय मुकंदपुर रोड बंगा और वाटर मोटर नंबर चार बस स्टैंड में भी फायर टेंडर्स स्टेशन स्थापित करने के लिए नगर कौंसिल का स्थान उपलब्ध है। इन गांवों को मिलेगा फायदा एनआरआइ नंबरदार इंद्रजीत सिंह मान, पार्षद हिम्मत तेजपाल, पार्षद जसबिदर सिंह मान, पार्षद मीनू सागर, पार्षद नरिदरजीत रत्तू, पार्षद सुरिंद्र कुमार घई, रवि कुमार, पार्षद जतिदर कौर मूंगा, जीत सिंह भाटिया, अमरीक सोनी, जतिद्र सिंह मान आदि ने यहां पर फायर स्टेशन खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि फायर स्टेशन के स्थापित होने से बंगा, बहराम, मुकंदपुर और कटारिया, मलपुर, काहमा, मेहली, खटखड कलां, गोबिंदपुर, रामपुर, अटारी के अलावा 15 किमी तक के क्षेत्र को आग लगने जैसी घटनाओं से मुक्ति मिलेगी। झ़गिड़ा की पंचायत ने बनाया है छोटा फायर स्टेशन गांव झिगड़ा के सरपंच जगविदर सिंह झिगड़ा ने एनआरआई व स्थानीय लोगों की मदद से आग जैसी घटनाओं से निपटने के लिए कृषि से धंधे से जुड़े किसानों की फसल बचाने के लिए छोटे फायर टेंडर बनाए हैं । वह उनका रखरखाव भी खुद कर रहे हैं। जिला प्रशासन को गांव झिगड़ा में बनाए गए छोटे फायर टेंडर को देखना चाहिए तथा गांव को ऐसे फायर टेंडर उपलब्ध करवाने के लिए पहल करनी होगी।उधर सतबीर सिंह पल्ली झिक्की चेयरमैन जिला प्लानिग कमेटी शहीद भगत सिंह नगर ने कहा कि पंजाब सरकार को बंगा में फायर टेंडर देने की मांग की जाएगी। हरप्रीत सिंह कैंथ ने कहा कि बंगा में फायर टेंडर्स स्टेशन स्थापित हो इसके लिए शहर के विभिन्न कमेटियों से पत्र डलवाकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दिया जाएगा।