20 ग्राम हेरोइन सहित महिला तस्कर काबू
थाना सदर बंगा की पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जेएनएन, नवांशहर : थाना सदर बंगा की पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित महिला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गांव लंगेरी में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक महिला पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गई। जिसने अपने हाथ में पकड़ा एक प्लास्टिक का लिफाफा अपने घर के आगे रेत के ढेर पर फेंक दिया। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और उसके द्वारा गिराए गए प्लास्टिक के लिफाफे की जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को प्लास्टिक के लिफाफे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार की गई महिला तस्कर की पहचान गांव लंगेरी निवासी कुलविदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस महिला तस्कर से पुछताछ कर रही है कि वह हेरोइन कहां से लाई थी और किसे सप्लाई करती है।