संसद के घेराव के लिए तैयार रहे, ट्रासपोर्ट प्रबंध मुकम्मल : राणा कर्ण सिंह
कृषि कानून को लेकर किसानों का संघर्ष को दो सौ दिन हो चुके हैं
संवाद सहयोगी, काठगढ़
कृषि कानून को लेकर किसानों का संघर्ष को दो सौ दिन हो चुके हैं। अभी केंद्र सरकार किसानों के साथ कोई बातचीत नहीं कर रही है। अब किसानों ने संसद के घेराव की योजना बनाई है। इस संबंध में टोल प्लाजा बछुआ में किसानों की एक बैठक किसान स्वर्ण सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुलहिंद किसान सभा के जिला उप प्रधान राणा कर्ण सिंह तथा मजदूरों के पंजाब सचिव कामरेड अवतार सिंह तारी ने भाग लिया।
राणा कर्ण सिह ने कहा कि किसानों का संघर्ष अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। केंद्र सरकार को अब किसानों की ताकत का अंदाजा नहीं है, यह बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि संसद का घेराव किया जाएगा। उसके लिए जनता तैयार रहे। ट्रासपोर्ट का प्रबंध टोल प्लाजा से दिल्ली तक पूरा हो चुका है। बाकी रास्ते में खान-पान सभी किसान मोर्चा ही करेगा। इस अवसर पर कामरेड अवतार सिंह तारी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने तो मजदूर किसान को गुलाम बनाने का पक्का मन बना रखा है। परन्तु ऐसा सपना साकार नहीं होने देंगे। अवतार सिंह तारी ने कहा कि तीनों कानून रद ही एक माग होगी। सरकार को पूरा करना होगा, तभी देश में शातमय माहौल बना रहेगा। उन्होंने मजदूरों को कहा कि वह किसान मजदूर दोनों का मसला है, दिल्ली के लिए तैयार रहें। दिल्ली मोर्चा से जब संदेश आएगा तो टोल प्लाजा पर सभी पहुंचेंगे। यहा से दिल्ली रवाना होंगे इस अवसर पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। किसानों में गुरदयाल सिंह, गुरमुख सिंह, मेला राम, सुरजीत सिंह, करनैल सिंह, भजन सिंह, संतोख सिंह, हंसराज मीलू सरपंच, रघवीर सिंह, जोरावर सिंह, सतपाल, अमरीक सिंह, अमर चंद, सोहन सिंह, मोहन सिंह, धर्मपाल, हनी मंड आदि उपस्थित थे।