एकनूर संस्था ने लगाए पौधे
एकनूर स्वयंसेवी संस्था पठलावा की ओर से मंगलवार को पठलावा से मोरांवली और पठलावा से बंगा तक सड़क के दोनों तरफ पौधे लगाने का मिशन संत बाबा गुरबचन सिंह ने अरदास करके शुरू किया था।
जेएनएन, बंगा : एकनूर स्वयंसेवी संस्था पठलावा की ओर से मंगलवार को पठलावा से मोरांवली और पठलावा से बंगा तक सड़क के दोनों तरफ पौधे लगाने का मिशन संत बाबा गुरबचन सिंह ने अरदास करके शुरू किया था। संस्था के प्रधान इंद्रजीत सिंह वारिया ने एक हजार फूलों और फलों के पौधे लगाए, जिसमें सजावट वाले नीम, आम, जामुन, आंवला, पीपल, डेक और अर्जुन के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर हरपाल सिंह सरपंच पठलावा, निर्मलजीत सिंह सोनू झिक्का, सतनाम सिंह झिक्का, हरदीप सिंह बंगा, सर्बजीत सिंह बेदी, मास्टर तरसेम पठलावा, संदीप कुमार पोसी, हरमेश पठलावा, हरप्रीत सिंह पठलावा मास्टर जोगा सिंह, अमरीक सिंह, सेवा सिंह, बलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।