यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विधानसभा चुनावों में नई रणनीति से उतरेगी बसपा
सपा की राष्ट्रीय प्रधान मायावती द्वारा डॉ. जसवीर सिंह गढ़ी को बसपा प्रधान पंजाब नियुक्त किया गया है।

संवाद सहयोगी, बलाचौर : बसपा की राष्ट्रीय प्रधान मायावती द्वारा डॉ. जसवीर सिंह गढ़ी को बसपा प्रधान पंजाब नियुक्त किया गया है। प्रधान बनने के बाद आज विधान सभा हलका बलाचौर के बसपा कार्यालय में जब वह पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया और बड़ी संख्या में भीड़ उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान समर्थकों द्वारा एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई और बहन मायावती का धन्यवाद किया। उन्होंने पहले पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और जो जिम्मेवारी उनको सौंपी गई है मेहनत और इमानदारी से उसे पूरा करने का आश्वासन दिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि अब हमारा निशाना पंजाब विधान सभा के 2022 में चुनावों पर है। आने वाले इन चुनावों में बसपा नई रणनीति से उतरेगी। पार्टी को पहले मजबूत किया जाएगा। बसपा के कैडर को भी मजबूत करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में बसपा के आकार को और बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा हलका आनंदपुर साहिब के इंचार्ज हरबंस चणकोआ, बसपा जिला यूथ प्रधान राजिदर सिंह लक्की, समिति सदस्य जसवीर औलियापुर, हरभजन जब्बा तहसील सचिव, ज्ञान चंद प्रधान हलका बलाचर, दविदरकुमार जिला सचिव, भूपिदर बेगमपुरी सचिव, हरबंस कलेर, परविदर लाली शहरी प्रधान, सुरिदर घमौर समिति सदस्य, सतनाम चाहल सर्किल इंचार्ज काठगढ़, राज कुमार राजू ब्लाक सचिव, बख्शीश सिंह सरपंच आदि उपस्थित थे।
पार्टी में लाए जाएंगे नए चेहरे
पार्टी प्रधान ने कहा कि पार्टी में नए चेहरे आगे लाए जाएंगे। उनको भी पार्टी की सेवा का मौका जरूर दिया जाएगा। बलाचौर के वार्ड नं. चार में बुध बिहार भवन में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि अब से ही विधान सभा की तैयारी में जुट जाएं। स्व. बाबू साहिब कांशी राम के अधूरे सपनों को साकार करेंगे। अकाली-भाजपा तथा कांग्रेस यह सब एक ही थैली के चट्टे-बट्टे है।
