राहगीरों को सैनिटाइजर व मास्क बांटे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना राहों के समूह कर्मचारियों तथा राहगीरों को सैनिटाइजर तथा मास्क वितरित किए गए।
संवाद सहयोगी, राहों : भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना राहों के समूह कर्मचारियों तथा राहगीरों को सैनिटाइजर तथा मास्क वितरित किए गए। जिला प्रधान पूनम माणिक की अगुवाई में पार्टी के समूह वर्करों ने थाना राहों के एसएचओ अवतार सिंह को सभी कर्मचारियों के लिए सैनिटाइजर व मास्क भेंट किए।
जिला प्रधान पूनम माणिक ने कहा कि लाकडाउन के दौरान समूह पुलिस विभाग की कारगुजारी अति प्रशंसनीय है। इस अवसर पर जिला प्रधान पूनम माणिक के साथ जिला सचिव एडवोकेट केके ठुकराल, भारत भूषण कुंदरा, नवांशहर मंडल प्रधान लक्की शर्मा, ओबीसी मोर्चा सचिव रंजनी कंडा, लाली जोशी, संजय चोपड़ा, मंगत राय चोपड़ा, विनोद कुमार, एसएचओ अवतार सिंह, हैड मुंशी संदीप कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज गुरमेल मीलू, विवेक कुमार, जगीर सिंह आदि उपस्थित थे।