Move to Jagran APP

धनतेरस पर बाजारों में रौनक, ऑफर्स के साथ जमकर हुई खरीदारी

दीपावली से पहले धनतेरस पर बाजारों में खरीदारों की वजह से बाजार में रौनक नजर आई। वहीं धनतेरस पर खरीदारी से व्यापारी वर्ग भी गदगद हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 06:32 AM (IST)
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, ऑफर्स के साथ जमकर हुई खरीदारी
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, ऑफर्स के साथ जमकर हुई खरीदारी

ऋषि चंद्र, नवांशहर : दीपावली से पहले धनतेरस पर बाजारों में खरीदारों की वजह से बाजार में रौनक नजर आई। वहीं धनतेरस पर खरीदारी से व्यापारी वर्ग भी गदगद हुआ। लोगों ने बाजारों में बर्तन सोने-चांदी के आभूषणों और वाहनों की भी खरीदारी की। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लुभावने ऑफर्स के साथ मुफ्त उपहार की पेशकश की गई। उल्लेखनीय है कि धनतेरस पर खरीदारी को शुभ माना जाता है और लोग अपने घरों के लिए इस दिन कुछ न कुछ जरूर खरीद करते हैं। धनतेरस पर शहर के कोठी रोड बाजार, गीता भवन रोड बाजार, रेलवे रोड बाजार सहित आसपास के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। दीपावली की पूजा के लिए लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां व सोने चांदी के सिक्कों की भी खूब बिक्री हुई। इस मौके लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी भी की, जिसमें फ्रिज, एलईडी, वॉशिग मशीन, कंप्यूटर और लैपटॉप के साथ मोबाइल व अन्य उत्पाद भी खरीदे। खूब बिके सोने-चांदी के सिक्के

loksabha election banner

सराफ विशाल बब्बर ने बताया कि धनतेरस पर लोगों ने सोने चांदी के सिक्कों की खूब खरीदारी की। धनतेरस पर सोने चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। चांदी के सिक्के व चांदी के बर्तनों की लोगों ने खरीदारी की। दीपावली के दिन लोग नए सिक्के और नई मूर्तियों से ही लक्ष्मी की पूजा करते हैं। वहीं पूजा के अन्य सामान की भी जमकर बिक्री हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता भी खुश

इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता सतीष ओहरी का कहना है कि धनतेरस पर फ्रीज, टीवी, एलईडी, होम थिएटर और वॉशिग मशीन की खूब खरीदारी की गई। लोग धनतेरस पर अपने घर के लिए कोई न कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीद कर रहे हैं। दीपावली के लिए इस बार लोग चाइनीज लाइटों के स्थान पर मिट्टी के दीये जलाने में अपना रूझान दिखा रहे हैं। पीतल व तांबे के बर्तनों की बिक्री

बर्तन विक्रेता बाल कृष्ण का कहना है कि धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसलिए लोगों ने बर्तनों की खूब खरीदारी की। लोगों ने छोटे बर्तन से लेकर बड़े बर्तनों तक की खरीदारी की गई। धनतेरस पर खरीदे गए बर्तन से ही दीपावली वाले दिन माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.